{"_id":"570556a44f1c1b6d68c8126b","slug":"jind-news-hindi-news-court-chunav","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ अप्रैल को होगा जिला बार एसोसिएशन का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ अप्रैल को होगा जिला बार एसोसिएशन का चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए उम्मीदवार गर्मी के इस मौसम में खूब पसीना बहा रहे हैं। आठ अप्रैल को जिला बार एसोसिएशन के चुनाव होने हैं। प्रधान पद की दौड़ में शिवकुमार भारद्वाज, देवेंद्र लोहान और बलजीत मोर तीन उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
चुनाव में कुल 528 सदस्य अपने मत का प्रयोग कर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। प्रधान पद के अलावा संयुक्त सचिव पद के लिए मनोज वत्स व आरती लाठर चुनाव लड़ रहे हैं। उपप्रधान पद के लिए मनोज श्योकंद व प्रेम दुब्बल तथा सचिव पद के लिए हेमंत सुखीजा व शमशेर जागलान के बीच मुकाबला है। सभी प्रत्याशी चुनाव के लिए जोर-शोर से प्रचार में लगे हुए हैं और चेंबरों में जाकर वकीलों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं।
प्रधान पद के लिए दावेदारी मजबूत
फिलहाल मेरी स्थिति मजबूत है। पूरे जोरशोर से प्रचार चल रहा है। माहौल भी उनके पक्ष में बन रहा है। अगर मैं प्रधान बना, तो समाज व वकील भाइयों के हित में काम किए जाएंगे।
विज्ञापन
शिवकुमार भारद्वाज, प्रधान पद के उम्मीदवार
सभी को साथ लेकर चलेंगे
चुनाव के लिए दो दिन का समय है। ऐसे में प्रचार जारी है और बार सदस्यों से वोट की अपील की जा रही है। अगर मैं प्रधान बना, सभी को साथ लेकर प्राथमिकता के आधार कार्य होंगे।
देवेंद्र लौहान, प्रधान पद के उम्मीदवार
फ्रेंडली मैच की तरह है यह चुनाव
यह चुनाव फ्रैंडली मैच की तरह है। इसमें कोई हारे या जीते, कोई फर्क नहीं पड़ता है। मकसद केवल एक ही है, समाज हित में कार्य। बार की जो भी समस्याएं हैं, उनको दूर किया जाएगा।
बलजीत मोर, प्रधान पद के उम्मीदवार