फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, new stadium, cricket staduim, 1 coror rupees

एक करोड़ की राशि से बनेगा क्रिकेट स्टेडियम

Wed, 25 Jan 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Wed, 25 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
jind, new stadium, cricket staduim, 1 coror rupees
अर्जुन स्टेडियम का फोटो जहां क्रिकेट स्टेडियम बनना है। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
जिला भर के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। अब अर्जुन स्टेडियम की जगह पर क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने विस्तृत योजना तैयार कर ली है। पीडब्ल्यूडी ने इस परियोजना के लिए एक करोड़ रुपये की राशि का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय को भेज रखा है। अब जल्द ही यह राशि स्वीकृत होने की उम्मीद है। इसके बाद यहां क्रिकेट स्टेडियम बनाने का काम शुरू हो जाएगा।

गौरतलब है कि शहर के सफीदों रोड पर एकलव्य स्टेडियम का निर्माण होने के बाद अर्जुन स्टेडियम के स्थान पर पार्क बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। लेकिन करीब छह महीने पहले प्रशासन ने परियोजना को बदलकर यहां क्रिकेट स्टेडियम बनाने का फैसला लिया। अब पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को यहां स्टेडियम बनाना है। सूत्रों के अनुसार क्रिकेट स्टेडियम के लिए डीसी कॉलोनी में बनने वाले स्वीमिंग पूल के एक करोड़ के बजट को क्रिकेट स्टेडियम के नवीनीकरण के लिए कन्वर्ट किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में जल्द ही इस पर काम शुरू हो सकता है। डीसी कॉलोनी के स्वीमिंग पूल के प्रोजेक्ट को रद्द कर उसी ग्रांट से क्रिकेट स्टेडियम तैयार किया जाना है।
विज्ञापन




स्टेडियम का नवीनीकरण
जिला प्रशासन को अर्जुन स्टेडियम का नवीनीकरण कर क्रिकेट स्टेडियम में तब्दील करने के लिए एक करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि खर्च की जानी है। इस प्रोजेक्ट के तहत 90 लाख रुपये से स्टेडियम में मिट्टी डलवाई जानी है। स्टेडियम में मिट्टी डलने के बाद टफ विकेट बनाई जाएगी। इसके अलावा गंदे पानी की निकासी के लिए सीवरेज का निर्माण भी करवाना है। क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के बाद क्रिकेट के खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं है क्रिकेट स्टेडियम की सुविधा
हालांकि जिला में खेलों के प्रति युवाओं को अच्छा रुझान है, लेकिन क्रिकेट स्टेडियम की कमी रही है। अब जींद के युवा क्रिकेट युजवेंद्र चहल भारतीय टीम में जगह बना चुके हैं। ऐसे में और भी युवा क्रिकेट की तरफ आकर्षित होंगे। फिलहाल सिर्फ कॉलेज मैदान में पिच बनी है, लेकिन यहां जगह बहुत ही कम है। अब क्रिकेट स्टेडियम के बनने के बाद जींद के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिल सकेंगी।


क्रिकेट स्टेडियम के नवीनीकरण के लिए एक करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया गया है। इसमें 90 लाख रुपये की राशि से स्टेडियम में मिट्टी डलनी है। इसके अलावा गंदे पानी की निकासी के लिए सीवरेज और टफ विकेट का निर्माण होना है। एस्टीमेट तैयार कर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को भेज दिया गया है। बीएंडआर को स्टेडियम के निर्माण के लिए टेंडर करवाने हैं। -विनोद बाला, कार्यकारी खेल अधिकारी जींद

 
परियोजना तैयार
स्टेडियम के लिए परियोजना तैयार की गई है। इसके लिए करीब एक करोड़ रुपये के खर्च का प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजा गया है। इसकी राशि आते ही काम शुरू हो जाएगा। -जगमाल सिंह, एसडीओ पीडब्ल्यूडी बीएंडआर।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed