{"_id":"63b6ac57d6255f442f1c3e86","slug":"jind-jjp-backed-manisha-devi-becomes-zilla-parishad-chairperson-by-one-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: जजपा समर्थित मनीषा देवी एक वोट से बनी जिला परिषद चेयरपर्सन, भाजपा के सतीश हथवाला बने वाइस चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: जजपा समर्थित मनीषा देवी एक वोट से बनी जिला परिषद चेयरपर्सन, भाजपा के सतीश हथवाला बने वाइस चेयरमैन
Thu, 05 Jan 2023 04:24 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 05 Jan 2023 04:24 PM IST
सार
जजपा की तरफ से वार्ड नंबर 15 से पार्षद मनीषा रंधावा तथा भाजपा की तरफ से वार्ड 13 से पार्षद कविता देवी ने नामांकन किया। इसके बाद सभी 25 पार्षदों ने वोट डाले। इसमें मनीषा रंधावा को 13 वोट मिले जबकि कविता देवी को 12 वोट मिले।
विज्ञापन
जींद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद के डीआरडीए हाल में गुरुवार को जिला परिषद चेयरपर्सन व वाइस चेयरमैन का चुनाव करवाया गया। बैठक में सभी 25 पार्षदों ने भाग लिया। सभी पार्षदों की गेट पर हाजिरी लगवाई गई। रिटर्निंग अधिकारी जिला परिषद के सीईओ विनेश कुमार ने 11 बजे बैठक की कार्रवाई शुरू करवाई।
लगभग एक बजे चेयरपर्सन के लिए नामांकन लिए गए। इसमें जजपा की तरफ से वार्ड नंबर 15 से पार्षद मनीषा रंधावा तथा भाजपा की तरफ से वार्ड 13 से पार्षद कविता देवी ने नामांकन किया। इसके बाद सभी 25 पार्षदों ने वोट डाले। इसमें मनीषा रंधावा को 13 वोट मिले जबकि कविता देवी को 12 वोट मिले। एक वोट से मनीषा रंधावा चेयरपर्सन चुनी गई।
इसके बाद वाइस चेयरमैन के लिए नामांकन हुए। इसमें वार्ड नंबर 17 से सतीश हथवाला ने भाजपा की तरफ से तथा वार्ड नंबर 21 से नीरज कुमार ने जजपा की तरफ से नामांकन किया। इसमें सतीश हथवाला को 13 तथा नीरज कुमार को 12 वोट मिले। इसमें भाजपा के सतीश हथवाला एक वोट से वाइस चेयरमैन चुने गए। रिटर्निंग अधिकारी विनेश कुमार ने चेयरपर्सन तथा वाइस चेयरमैन को प्रमाण-पत्र वितरित किए। चुनाव को लेकर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए थे। यहां पर दो डीएसपी, तीन इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई थी।