फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana,virendra singh, minister, plotices, harayana

44 साल में कभी नहीं की भेदभाव की राजनीति : बीरेंद्र सिंह

Wed, 17 Aug 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Wed, 17 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि 44 साल के राजनीतिक जीवन में कभी भेदभाव की राजनीति नहीं की। शुरू से ही वे समान विकास के पक्षधर हैं। 11 सितंबर को जींद हरियाणा गौरव रैली होगी। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सीएम मनोहर लाल सहित दिग्गज भाजपा के नेता पहुंचेंगे। उचाना कलां के वार्ड नंबर 11 की पार्षद गुरमीत श्योकंद के अभिनंदन समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पहली बार प्रदेश और केंद्र ईमानदार सरकार बनी है। दो साल में कोई भी घोटाला सामने नहीं आया है। कांग्रेस सरकार में हर रोज बड़े घोटाले सामने आते थे। देश को ईमानदार पीएम नरेंद्र मोदी के रूप में मिला है। उन्होंने कहा कि विकास को लेकर धन की कोई कमी नहीं है। शहर का विकास बिना भेदभाव के सबको साथ लेकर करवाएं। हर वार्ड में बिना भेदभाव के विकास होना चाहिए। विकास को लेकर धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। उचाना मॉर्डन शहर बने, इसके लिए यहां पर जो सबसे पुरानी समस्याएं हैं, उनका समाधान पहले करें।



विधायक प्रेमलता कल लेंगी कार्यकर्ताओं की बैठक
उचाना। भाजपा विधायक प्रेमलता 11 सितंबर को जींद में होने वाली हरियाणा गौरव रैली को लेकर 18 अगस्त को कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगी। जोनल इंचार्ज हरेंद्र और संजीव डूमरखां ने बताया कि कपास मंडी में किसान सेवा केंद्र में कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। इस दिन विधायक जींद, उचाना, नरवाना की कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगी। रैली में जिले की भागीदारी सबसे अधिक हो, इसके लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देने के साथ-साथ ड्यूटी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed