{"_id":"57a789d44f1c1b2f1a2b943b","slug":"jind-harayana-virendra-singh-devolapment-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद के माथे से पिछड़ेपन के दाग को साफ करेगी रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के माथे से पिछड़ेपन के दाग को साफ करेगी रैली
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
चौधरी छोटू राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजपा द्वारा हरियाणा बढ़ेगा, हम बढ़ेंगे थीम पर 11 सितंबर को जींद में आयोजित की जा रही रैली से जींद के माथे पर कई वर्षों से लगे पिछड़ेपन का दाग धुलने की उम्मीद जगी है। रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बतौर मुख्यातिथि तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन सहित कई दिग्गज नेता रैली में शिरकत करेंगे। इस दौरान अमित शाह वर्षों से अधर में लटक रहे बाईपास तथा मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि पूजन करेंगे। इसके अलावा रोहतक रोड पर स्थित लाखनमाजरा से लेकर पंजाब बार्डर तक की सड़क को फोरलेन करने का काम भी शुरू कराया जाएगा।
लाखनमाजरा से पंजाब बार्डर तक की सड़क के फोर लेन के बाद से जींद में नए उद्योगों के स्थापित होने की उम्मीद भी जगेगी। रैली के आयोजन को लेकर केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत की और इसके बाद अर्बन एस्टेट स्थित जाट धर्मशाला में कार्यकर्त्ताओं की बैठक को भी संबोधित किया।
केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि रैली में जींद बाईपास, रोहतक-जींद-दातासिंह वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य का भूमि पूजन भी कराया जाएगा। इस राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य अधर में था। अब नई फर्म को इसके टेंडर अलॉट कर दिए गए हैं। रैली के दिन जींद में मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखी जाएगी। यहां 500 बेड का अस्पताल होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जींद में मेडिकल सुविधाएं नहीं होने की सूरत में लोगों को रोहतक, हिसार या अन्य जगहों पर इलाज के ले जाना पड़ता है। कुछ बीमार लोग तो रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। जींद में मेडिकल कॉलेज के बनने से लोगों को सीधा लाभ होगा। इसके अलावा वर्षों से जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बाईपास निर्माण के कार्य की शुरुआत की जाएगी। इससे पूर्व की सरकार ने बाईपास का निर्माण नहीं करवाया और वर्षों से बाईपास का कार्य अधर में लटका हुआ है। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जींद की इस समस्या के समाधान के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने कर कमलों से शुरुआत करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीमेंट कंक्रीट के पुल ज्यादा लंबी अवधि तक नहीं चलते। इनकी जगह पर लोहे के पुल बनाए जा सकते हैं।
ये पुल अपेक्षाकृत तीन गुना लंबी अवधि तक टिकाऊ रहते हैं। इसको लेकर उन्होंने केंद्र सरकार को सुझाव भेजा है। इस अवसर पर उनके साथ जिला परिषद की चेयरपर्सन पद्मा सिंगला, पूर्व मंत्री रामकिशन बैरागी, भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद सिंगला, हरदीप बुढ़ाखेड़ा, जयभगवान गोयल, संजीव बुआना, बीरेंद्र घोघडियां, रामफल लोट, तिजेंद्र ढूल, दिनेश कौशिक, पुष्पा तायल, सोमबीर पहलवान, सुरेंद्र श्योकंद, कुसुमलता दांगी, शिव नारायण शर्मा, सुरेंद्र एडवोकेट, बिजेंद्र डूमरखां, प्रेम पहलवान सहित अनेक कार्यकर्त्ता व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
धन के आधार पर ही सरकार चलाते थे कांग्रेस और इनेलो
चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा से पहले प्रदेश में कांग्रेस और इनेलो दो ही पार्टियां थी और इनके नेताओं का एक ही मकसद था कि वह अधिक से अधिक धन कमाकर धन के आधार पर ही अपनी सरकार चलाएं। ऐसे में प्रदेश की जनता इनेलो और कांग्रेस के बीच पिस रही थी। इसलिए उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का दामन थामा था। ताकि जनता को कांग्रेस और इनेलो के शासन से मुक्ति दिलवाई जा सके। अब भाजपा के सत्ता में आते ही जनता को एक नया विकल्प मिल गया है, वहीं राजनीतिक लोगों को भी सबक मिला है। अब राजनैतिक लोग बेईमानी करने से डरते हैं।
युवाओं में देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा
चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि 11 सितंबर को जींद में आयोजित होने वाली रैली से पूर्व जींद व आसपास के जिलों में बाइक पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें आठ-आठ फुट की लंबाई के तिरंगें लेकर युवा रैली में शामिल होगेें। तिरंगा यात्रा निकालने का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी में देशभक्ति का जज्बा पैदा करना है।
जवाहर सैनी और विनोद सिंगला पर कसा तंज
केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने भाजपा नेता जवाहर सैनी और विनोद सिंगला पर तंज कसते हुए कहा कि जवाहर सैनी की पत्नी नगर परिषद की चेयरपर्सन है और विनोद सिंगला की पत्नी जिला परिषद की चेयरपर्सन है लेकिन दोनों ही नेता अपनी पत्नियों को आगे करने की बजाए खुद आगे रहते हैं।
ईमानदारी के बल पर प्रधानमंत्री और अमित शाह के दिल में बनाई जगह
केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि न तो उनके पास पैसा है और न ही वह 25 लाख की फीस वाले कोई बड़े वकील हैं, लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने अपनी ईमानदारी के बल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दिल में अपनी जगह बना ली है और उनकी सबसे बड़ी पूंजी उसके वर्कर है। जो उसके संघर्ष के समय से उनके साथ रहे है।
शराब पीने का झूठा प्रचार कर छवि खराब करने की रची साजिश
चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वह पूरी तरह से ईमानदार हैं इसलिए उन पर आज तक किसी से रुपये लेने का आरोप नहीं लगा। उनके विरोधियों को उनकी यह ईमानदारी रास नहीं आ रही। इसलिए विरोधियों ने मेरी छवि को खराब करने के लिए जनता के बीच मेरे बारे में दिन में भी शराब पीने का झूठा प्रचार किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस दुनिया ने तो भगवान श्रीराम को भी नहीं बख्शा था। इसलिए हमें जमाने की परवाह नहीं करनी चाहिए। हमें अपने वसूलों पर पक्का रहना चाहिए। समय आने पर दूध का दूध और पानी का पानी हो जाता है।
पहले तो बीरेंद्र सिंह की गर्दन में ही सरिया था अब तो यह पूरे स्टील के हो गए हैं : सिंगला
भाजपा नेता विनोद सिंगला ने अपने संबोधन में कहा कि चौधरी बीरेंद्र सिंह के विरोधी कहते हैं कि उनकी गर्दन में तो सरिया है। इसलिए यह किसी की तरफ नहीं देखता हैं। सिंगला ने बीरेंद्र सिंह के विरोधियों पर चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने तो बीरेंद्र सिंह को इस्पात मंत्रालय देकर अब पूरा स्टील का बना दिया है।
चौधरी साहब ज्यादा हवा में मत रहना: बैरागी
पूर्व मंत्री रामकिशन बैरागी ने कहा कि चौधरी बीरेंद्र सिंह के पास आज इस्पात मंत्रालय है और इस्पात मंत्रालय के पास अपने खुद के दो-दो हेलिकाप्टर हैं। इसलिए चौधरी साहब ज्यादा हवा में नहीं रहना, क्योंकि आपको तो जनता के बीच रहना है। इन हेलिकाप्टर की हवा खराब होती है। यदि यह हवा लग गई तो आप जनता से दूर हो जाओगे।