{"_id":"57af6cf24f1c1bc530ee4962","slug":"jind-harayana-traffic-signal-start-patiyala-chowk-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला चौक पर लगी पहली ट्रैफिक लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला चौक पर लगी पहली ट्रैफिक लाइट
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Sun, 14 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद रमेश कौशिक ने शनिवार को शहर की पहली ट्रैफिक लाइट का उद्घाटन किया। शहर में पहली ट्रैफिक लाइट पटियाला चौक पर लगाई गई। इस अवसर पर सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि जींद शहर में अन्य शहरों की तर्ज पर विकास कार्य करवाए जाएंगे। यहां ट्रैफिक लाइट के लगने से जहां यातायात सुरक्षित हो जाएगा, वहीं आवाजाही भी सुगम हो जाएगी और दुर्घटनाओं से बचा जा सकेगा।
इस चौराहे पर नरवाना तथा कैथल, रेलवे रोड तथा हांसी की ओर से आने वाले वाहनों के कारण कई बार वाहनों का जमावड़ा लग जाता है। सांसद ने कहा कि जींद शहर के विकास के लिए वे पूरी तरह से गंभीर हैं। जिन रेलवे लाइनों पर रेलवे अंडर ब्रिज बनाने की आवश्यकता है, वहां अंडर ब्रिज बनाए जाएंगे। इसके साथ-साथ रेलवे ओवरब्रिज की स्वीकृति के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर डीसी विनय सिंह, पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद, नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम सैनी, बीजेपी के प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, जिला बीजेपी अध्यक्ष अमरपाल राणा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. ओपी पहल, डॉ. राज सैनी मौजूद रहे।