{"_id":"57dee37b4f1c1b4f63a82991","slug":"jind-harayana-reservation-caste-not-income-base-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक आधार पर नहीं जाति की संख्या के आधार पर मिले आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक आधार पर नहीं जाति की संख्या के आधार पर मिले आरक्षण
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Mon, 19 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
लोगों को संबोधित करते सांसद सैनी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पांचाल समाज द्वारा रविवार को पांडू पिंडारा गांव स्थित पांचाल धर्मशाला में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर शिक्षा, खेल, संगीत और अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांचाल समाज के लोगों को समानित किया गया।
सांसद राजकुमार सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि पांचाल समाज ने देश को नई दिशा देने का काम किया है। सुई से जहाज बनाने तक का हुनर इस समाज के पास है। पढ़-लिखकर तो बहुत लोग मैकेनिक बन जाते हैं, लेकिन पांचाल समाज के लोग तो बिना पढ़े-लिखे भी मैकेनिक होते हैं। क्योंकि इस समाज के हाथों में बहुत हुनर होता है। उन्होंने कहा कि पद में गरिमा नहीं होती बल्कि गरिमा तो व्यक्ति में होती है।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी से पहले भी काफी लोग प्रधानमंत्री रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने जो काम कर दिखाया है, वह काम आज से पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं किया। पूरे विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का प्रभाव है और इसी की बदौलत है कि आज दूसरे देश भारत में निवेश के लिए लालायित हैं। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर तंज कसते हुए सैनी ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू भी सत्ता के दौरान गरीबी को दूर करने की बात करते थे और आज उनके नाती राहुल गांधी भी गरीबी को दूर करने की बात करते हैं। इस तरह बातों से गरीबी दूर होने वाली नहीं है।
विज्ञापन