फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, recuitment, stop, hhg, police, jind, harayana

एचएचजी के जवानों की भर्ती पर लगा ब्रेक

Sun, 06 Nov 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Sun, 06 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
jind, harayana, recuitment, stop, hhg, police,  jind,  harayana
सहायक कमांडेंट रामफल चहल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 गृहरक्षी विभाग ने होमगार्ड के जवानों की नई भर्ती पर ब्रेक लगा दिए हैं। सरकार के मानदेय बढ़ाने के तुरंत बाद ही गृहरक्षी विभाग ने नई भर्ती पर रोक लगा दी है। आगामी आदेशों तक अभी होमगार्ड में किसी प्रकार की नई भर्ती नहीं की जाएगी। सरकार के मानदेय बढ़ाने के बाद से होमगार्ड की तरफ युवाओं का काफी रुझान बढ़ा था, लेकिन विभाग द्वारा अब नई भर्ती पर रोक लगाए जाने से युवाओं को मायूसी हाथ लगी है।

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा दिवस पर आयोजित स्वर्ण जयंती के अवसर पर होमगार्ड के जवानों को वेतन वृद्धि का तोहफा दिया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा होमगार्ड के जवानों के 300 रुपये प्रतिदिन के मानदेय को बढ़ाकर 572 रुपये किया गया है। सरकार द्वारा मानदेय में बढ़ोतरी किए जाने के बाद से युवाओं का रुझान होमगार्ड की तरफ बढ़ा है और इसके चलते प्रतिदिन 20 से 30 युवा होमगार्ड के कार्यालय में भर्ती होने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


होमगार्ड कार्यालय में भर्ती होने के लिए पहुंच रहे युवाओं की भीड़ को देखते हुए गृहरक्षी विभाग ने अब होमगार्ड के जवानों की नई भर्ती पर रोक लगा दी है। विभाग के आगामी आदेशों तक अब होमगार्ड के जवानों की किसी तरह की कोई नई भर्ती नहीं की जाएगी। विभाग के नई भर्ती पर रोक लगाए जाने से युवाओं को काफी निराशा हाथ लगी है। इस समय जिले में होमगार्ड के कुल 743 जवान तैनात हैं। जब तक नई भर्ती नहीं होती, तब तक यही जवान अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुराने जवानों पर लटकेगी तलवार
 विभाग द्वारा जब भी नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी तो नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही होमगार्ड के पुराने जवानों पर भी छंटनी की तलवार लटकेगी। क्योंकि विभाग द्वारा नई भर्ती करने के लिए पदों में बढ़ोत्तरी नहीं होगी और पुराने जवानों की छंटनी करने के बाद ही नए जवानों को भर्ती किया जाएगा।


आदेश आने पर होगी भर्ती
विभाग मुख्यालय की तरफ से अभी नई भर्ती करने पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। इसलिए अभी किसी भी नए जवान को भर्ती नहीं किया जाएगा। जैसे ही विभाग की तरफ से भर्ती के लिए आदेश जारी किए जाएंगे तो भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभी विभाग के पास जिले में कुल 743 पद ही हैं। अगर नई भर्ती शुरू होती है तो पुराने जो जवान नियमों पर खरे नहीं पाए जाएंगे उनकी छंटनी की जाएगी। - रामफल चहल, सहायक कमांडेंट, गृहरक्षी विभाग, जींद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed