फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, in road jaam, in market, fastive season on, jind, harayana

इनकी दुकानदारी, राहगीरों पर भारी, जाम से लोग बेहाल

Tue, 25 Oct 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Tue, 25 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
jind, harayana, in road jaam, in market, fastive season on, jind, harayana
शहर में दुकान के बाहर सामान रख कर किया गया अतिक्रमण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

दिवाली पर्व के आते ही बाजारों की सड़कों पर दुकानदारों का कब्जा हो गया है। अधिकतर दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे सेल का सामान रखा है। सड़कों पर अतिक्रमण कुछ ऐसे हुआ है जिसे देखकर लगता है कि जैसे सड़कें सिकुड़ गई हैं। वहीं, इन सबके बीच राहगीर लगातार जाम से बेहाल-परेशान हो रहे हैं। हैरानी की बात है कि प्रशासन इस ओर ध्यान भी नहीं दे रहा है। एक तरह से अतिक्रमण को खुली छूट दे रखी है। शहर के गोहाना रोड से लेकर मेन बाजार, दीवान खाना मार्केट, पंजाबी बाजार, घंटाघर चौक, भिवानी रोड, सफीदों गेट से बाईपास और नई सब्जी मंडी से पटियाला चौक तक जहां भी दुकानें हैं, वहां छह से 10 फुट तक का अंतिक्रमण है। इससे शहर की सड़कों पर जहां जाम की स्थिति बनी रहती है, वहीं बाजारों में लोगों को चलना मुश्किल हो रहा है।

शहर थाना के सामने सबसे अधिक अतिक्रमण
अतिक्रमण का दंश सबसे अधिक पुलिस की नाक के नीचे है। दरअसल, शहर थाना के समाने ही शहर की मुख्य मार्केट है। यहां जूते और गारमेंट्स की सेल के नाम पर दुकानों के आगे कई-कई फिट तक सामान रखा गया है। इतना ही नहीं सामान रखने के बाद कुछ दुकानों के आगे तो वाहन पार्क कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन


पार्किंग की समस्या
शहर की मुख्य मार्केट पार्किंग की बहुत बड़ी समस्या है। मार्केट के पास पार्किंग नहीं होने के कारण अधिक वाहन चालक अपने वाहनों को मार्केट में ही ले जाते हैं। इससे स्थिति और अधिक विकट हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन दे ध्यान
दिवाली पर लोग अपना व्यवसाय करते हैं, यह अच्छी बात है, लेकिन इससे ग्राहकों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। फिलहाल मार्केट में चलना भी मुश्किल हो रहा है। भीड़ प्रतिदिन बढ़ रही है और प्रशासन अतिक्रमण की ओर से आंखें बंद किए बैठा है। - अशोक, शिव कॉलोनी निवासी।

वाहनों के प्रवेश पर लगे रोक
बाजार में त्योहार के मौके पर भीड़ बढ़ जाती है। भीड़ में गाड़ियां और बाइक बाजार में आते हैं। इससे हादसे का डर लगा रहता है। ग्राहकों को काफी परेशानी होती है। मुख्य बाजार में दिवाली के दौरान वाहनों के प्रवेश पर रोक लगनी चाहिए।


होगी कार्रवाई
छुट्टी होने के कारण कार्रवाई में कुछ देरी हुई है। मंगलवार को ही कर्मचारियों की टीम बनाकर अतिक्रमण को रोकने का अभियान चलाया जाएगा। दुकानों के बाहर सामान रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। -बीएन भारती, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed