फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Radha-Krishna tableaux captivated the hearts of people at the Dandiya festival.

Jind News: डांडिया उत्सव में राधा-कृष्ण की झांकियों ने मोहा मन

Tue, 27 Oct 2026 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Radha-Krishna tableaux captivated the hearts of people at the Dandiya festival.
27जेएनडी09- डांडिया उत्सव में महिलाएं डांडिया खेलते हुए। स्रोत: संस्था
जींद। सृष्टि फाउंडेशन की ओर से नयना प्रोजेक्ट के तहत नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से डांडिया उत्सव आयोजित किया गया। दिल्ली से आए कान्हा ब्रज रस मंडल के कलाकारों ने राधा-कृष्ण के रूप में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। भक्ति गीतों पर परिवारों ने डांडिया खेलकर उत्सव का आनंद लिया। सृष्टि संयोजक डॉ. विवेक सिंगला ने कहा कि संस्था नयना प्रोजेक्ट के माध्यम से लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित कर रही है। नेत्रदान से किसी नेत्रहीन व्यक्ति के जीवन में रोशनी आ सकती है। मेट्रो अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेंद्र ने भी लोगों से नेत्रदान का संकल्प लेने की अपील की। डॉ. विवेक सिंगला ने बताया कि डांडिया मां दुर्गा और महिषासुर के युद्ध तथा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। सृष्टि के प्रवक्ता बलविंद्र सिंह ने कहा कि उत्सव में परिवारों की भागीदारी से संस्था का उत्साह बढ़ा है। कार्यक्रम सृष्टि प्रधान सुनील गोयल और पूर्व प्रधान अनिल मंगला की देखरेख में हुआ। इसे सफल बनाने में मंजू सिंगला, पारुल गोस्वामी, डॉ. सीमा सिंह, मंजू गर्ग, निशा सिंगला और मनीषा बंसल का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed