फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, demand, jaat, politicien,demand, case return, harayana

जाट नेताओं के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने की मांग

Wed, 17 Aug 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Wed, 17 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा की कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को छोटूराम पार्क में राष्ट्रीय प्रधान डॉ. पवनजीत बनवाला की अध्यक्षता में हुई। इसमें जाट आंदोलन के दौरान नामजद लोगों की सामूहिक गिरफ्तारी देने का फैसला किया।

बाद में एसएचओ राविश कुमार ने मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लिया। इस दौरान जाट नेताओं के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने की मांग की। बैठक में मौजूद जाट नेता चतर सिंह मोर, लक्ष्मण मिर्धा, कपूर सिंह लोधर, चरणजीत मिर्धा, राजेंद्र इस्माईलपुर ने कहा कि जाट आरक्षण के दौरान हर जगह आगजनी हुई। नरवाना में किसी प्रकार की कोई घटना नहीं होने दी, इसके बावजूद जाट नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज कर दिए गए। बनवाला ने कहा कि सरकार बार-बार जाटों के साथ वायदा खिलाफी कर रही है। अगर सरकार ने अपना किया वायदा पूरा नहीं किया, तो इसका खामियाजा चुनावों में भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन



जाट नेता गिरफ्तारी देना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने गिरफ्तारी लेने से मना कर दिया। इसके बाद मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया है। यदि जाट नेताओं के खिलाफ दर्ज केस वापस नहीं लिए गए तो आगे भी आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पवनजीत बनवाला, अध्यक्ष आदर्श जाट महासभा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed