फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana,bus, demand, collage girl, sdm, harayana

सर कालेज रूट पर बस चलवा दीजिए

Sat, 13 Aug 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Sat, 13 Aug 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
jind, harayana,bus, demand, collage girl, sdm, harayana
सफीदों के एसडीएम से मिलने के लिए आई छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
गांव पाजूकलां और पाजूखुर्द की दर्जनों छात्राओं ने गांवों में सरकारी बस सेवा शुरू किए जाने की मांग को लेकर एसडीएम से मिलीं। छात्राओं की समस्या को सुनकर एसडीएम बजराज जाखड़ ने उनको आश्वासन दिया कि वे जल्द ही रोडवेज विभाग के जीएम से बात करके समस्या का समाधान करवाया जाएगा। छात्राओं ने एसडीएम को बताया कि वे अपने गांव से सफीदों के कालेज और स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आती हैं, लेकिन उनके गांव में सरकारी यातायात के साधन नहीं है। इस रूट पर सरकारी बस सेवा नहीं होने के कारण उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज की ओर से कोई बस शुरू नहीं की गई है। उन्हें प्राइवेट बस या अन्य वाहनों में सफर करना पड़ता है। इन वाहनों में सीटों के अभाव में कई बार उनको इनके पीछे खड़ा होकर आना पड़ता है, जिससे उनकी जान को खतरा बना रहता है।


केवल इतना ही नहीं प्राईवेट वाहन चालक उनसे मनमर्जी का किराया वसूल करते हैं तथा रफ ड्राइविंग करते हैं। प्राइवेट बसों का कोई निर्धारित समय नहीं है और वे अपने मनमाने समय पर बसों को चलाते हैं। इस कारण वे समय पर अपने शिक्षण संस्थान तक नहीं पहुंच पाती हैं। अगर समय पर कालेज या स्कूल में पहुंच भी जाए तो वापसी में समय पर घर पर पहुंच नहीं पाती हैं, जिसके कारण उनके परिजनों को चिंता हो जाती है। उन्होंने मांग की कि उनके गांव में सरकारी बस सेवा को शुरू किया जाए ताकि वे सुगमता के साथ शिक्षा ग्रहण कर सकें।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed