{"_id":"58c2f2e74f1c1b3f63dc401a","slug":"jind-gas-plant-electice-fall-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस प्लांट के अंदर बिजली गिरने से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस प्लांट के अंदर बिजली गिरने से लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Sat, 11 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के रोहतक रोड पर स्थित एचपी गैस प्लांट में शुक्रवार दोपहर बाद बिजली गिर गई। इसमें बिजली गिरने से प्लांट में गैस सप्लाई की बिछाई गई पाइप में आग लग गई। आग लगते ही गैस प्लांट के फायर कर्मी हरकत में आ गए और आग पर काबू पा लिया। गनीमत यह रही कि आग प्लांट के मुख्य गैस के केंद्र तक नहीं पहुंची। गैस प्लांट में आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन भी हरकत में आ गया और दमकल विभाग की गाड़ियां भी आ गई। शुक्रवार दोपहर बाद शहर में बारिश शुरू होती एचपी गैस के प्लांट में बिजली गिर गई।
इसमें प्लांट की वैंक पाइप में सर्किट होने से आग लग गई। इसके बाद प्लांट में मौजूद आग बुझाने के संसाधनों से उस पर काबू पा लिया गया। इसके बाद दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया था।
प्लांट के सीनियर मैनेजर राजकुमार ने बताया कि बिजली गिरने से वैंक पाइप में आग लग गई थी, लेकिन प्लांट के अंदर मौजूद संसाधनों से तुरंत ही आग पर काबू पा लिया गया। इसमें किसी भी प्रकार कोई हानि नहीं हुई है और प्लांट सुचारु रूप से कार्य कर रहा है।