फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, for protest starting, land found, ekkas land select, harayana

ईक्कस की जमीन पर होगा धरना

Mon, 23 Jan 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Mon, 23 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति 29 जनवरी से प्रदेशभर में जाट आरक्षण को लेकर धरना देगी। इसको लेकर जींद में जमीन तैयार हो गई। धरना जींद के टेंडरी मोड नाके से थोड़ी से आगे गांव ईक्कस की जमीन पर धरना दिया जाएगा। धरना स्थल का फैसला सोमवार को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की गांव ईक्कस में हुई बैठक में लिया गया। धरने की जगह निर्धारित होते ही जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। जाट नेता वीरभान ढुल ने कहा कि बैठक में 29 जनवरी को हांसी रोड स्थित गांव ईक्कस के निकट टेडरी मोड से थोड़ा ही आगे अनिश्चितकालीन धरना देने का निर्णय लिया गया है।

सरकार द्वारा बार-बार आरक्षण को लेकर झूठ बोला जा रहा है और केवल आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। इससे समाज में भारी रोष हैं। इस बार समाज तब तक धरना जारी रखेगा जब तक केंद्र में आरक्षण को नौंवी सूची में नहीं डालेगी और जाट समाज के लोगों पर बनाए गए झूठे मुकदमों को वापस नहीं लेती। धरने को लेकर तैयारियां जारी हैं। उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण को लेकर जींद जिले से भारी संख्या में लोग भाग लेंगे। बैठक में सेवानिवृत्त कैप्टन रणधीर सिंह चहल, सेवानिवृत्त कैप्टन वेदप्रकाश बरसोला, सुबेदार मेजर रामकरण दलाल, पालाराम बीबीपुर, राजेंद्र सिंह शास्त्री, जगमहेंद्र सिंह, डॉ. दलबीर बीबीपुर, महेंद्र सिंह जागलान, धर्मबीर सूबेदार, बिजेंद्र सिंह सिंधु, जयपाल जुलानी, बलराज खटकड़, बलबीर सिंह, रघबीर नरवाल मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की नजर
जाट आरक्षण आंदोलन की सुगबुगाहट के साथ ही पुलिस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। अब अन्य गतिविधियों के साथ-साथ पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रखेगी। एसएसपी शशांक आनंद ने बताया कि इसके लिए साइबर टीम तैयार है। यदि कोई भी भड़काऊ सामग्री सोशल मीडिया पर डालता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने आंदोलन से निपटने के लिए मॉकड्रिल भी की है। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों से भी लगातार संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed