फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, clening, 3 rank in state, start, harayana

स्वच्छता में बढ़े जींद के कदम, प्रदेश में तीसरे स्थान पर

Wed, 25 Jan 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Wed, 25 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
jind,  clening, 3 rank in state, start,  harayana
शहर की सफाई का सर्वे करते टीम का सदस्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

पिछले करीब एक साल से प्रशासन द्वारा स्वच्छता के लिए किए जा रहे प्रयास अब रंग लाने लगे हैं। इसका असर स्वच्छता सर्वेक्षण में भी दिख रहा है। हालांकि स्वच्छता सर्वेक्षण की अंतिम रिपोर्ट अभी जारी नहीं की गई, लेकिन लोगों के फीडबैक के हिसाब से तैयार रिपोर्ट में जींद देश भर के शहरों में स्वच्छता के मामले में 164 वें स्थान पर आ गया है। प्रदेश में जींद शहर तीसरे स्थान पर है। ऑनलाइन सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के दो शहर करनाल और गुरुग्राम जींद से आगे हैं।
गौरतलब है कि स्वच्छता अभियान के तहत देश भर के शहरों का सर्वे चल रहा है। इसके तहत जींद में भी सर्वे किया गया।

इस दौरान लोगों को भी स्वच्छता सर्वेक्षण में भागेदारी करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके आधार पर ही यह रिपोर्ट तैयार हुई है। इस सर्वेक्षण में शहर के 162 लोगों ने भाग लिया, जिनमें से 130 एंड्रॉयड और 32 आईफोन उपभोक्ता हैं। इस दौरान कुल 66 शिकायतें स्वच्छ सिटी एप पर भेजी गई है। इनमें से 42 का नगर परिषद ने समाधान किया, जबकि 10 पर अभी काम चल रहा है। 12 शिकायतें असंगत पाई गई। सर्वे में अब तक 17 लोगों के फीडबैक में से 10 ने शहर की सफाई व्यवस्था पर संतुष्टि जताई है, जबकि सात ने असंतोष जताया है।
विज्ञापन


करनाल और गुरुग्राम जींद से आगे
ऑनलाइन सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के दो शहर करनाल और गुरुग्राम जींद से आगे हैं। करनाल 45 और गुरुग्राम 94वें पायदान पर है, जबकि जींद को 164 वां स्थान मिला है। इसके अलावा रोहतक 205वें, पंचकूला 211, कैथल 236 और पानीपत 292वें स्थान पर है। गौरतलब है कि देश भर में 1635 शहरों में स्वच्छता सर्वेक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जागरूकता है पैमाना
सर्वेक्षण में लोगों की स्वच्छता के प्रति जागरूकता सबसे अहम विषय है। इसके अनुसार ही रैंकिंग तय होती हैं। हालांकि इसमें सर्वे एजेंसी की रिपोर्ट का भी महत्वपूर्ण योगदान है, लेकिन एजेंसी का मानना है कि जागरूकता से स्वच्छता जल्दी अपनाई जा सकती है।

डोर टू डोर कूड़ा उठान से बनी बात
शहर के पिछले कुछ समय से नगर परिषद घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना लागू की है। हालांकि इसका खर्च लोगों को देना होता है, लेकिन इसकी व्यवस्था प्रशासन द्वारा करने से यह काम आसान हो गया है। इससे शहर की सफाई को काफी अच्छी रैंकिंग मिल रही है।


स्वच्छता निरंतर चलने का काम
स्वच्छता निरंतर चलती रहनी चाहिए। इसके लिए घर-घर से कूड़ा उठाने के काम को मजबूती से लागू किया गया है। यह सिर्फ किसी सर्वे में दिखाने के लिए शहर को सुंदर बनाने के लिए है। इसमें हर नागरिक की जिम्मेदारी बनती है। अब ऑनलाइन सर्वे में शहर को 164वां स्थान मिला है। अंतिम रिपोर्ट में भी अच्छा रैंक मिलेगा। -पूनम सैनी, चेयरपर्सन, नगर परिषद।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed