फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind became the winner in the hockey competition senior category

Jind News: हॉकी प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में जींद बना विजेता

Sat, 18 Mar 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 18 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Jind became the winner in the hockey competition senior category
नरवाना। नवदीप स्टेडियम चल रही 38वीं सीनियर व 16वीं जूनियर मैन हरियाणा राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में जींद ने जीती। फाइनल मुकाबले में जींद ने भिवानी को 5-1 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। टूर्नामेंट के डायरेक्टर राजपाल सिवाच व जिला सेक्रेटरी रणदेव गोयत ने बताया कि फाइनल मुकाबला जींद व भिवानी के बीच खेला गया। इस मैच में जींद विजयी रहा। जींद ने भिवानी को 5-1 से हराकर विजेता बना। इस मैच में मनदीप गोयत ने चार गोल किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में रोहतक ने करनाल को हराया। प्रतियोगिता के समापन पर सुभाष बराला ने शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को इनाम वितरित किए। इस समारोह में पूर्व आईएएस जगदीप सिंह ने भी शिरकत की तथा खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। हरियाणा हॉकी के प्रधान जयदीप मलिक व उप प्रधान सुनील मलिक ने मुख्य अतिथि सुभाष बराला को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन सतीश खटकड़ ने किया। इस अवसर पर भारत भूषण गुप्ता, रोहताश शर्मा, संदीप दमाड़ा, राजबीर चहल, अनिल मोर, संदीप गोयत, रविंद्र, वजीर, गुरमेल इंडियन आर्मी, राममेहर, मंजीत गोयत, बलिंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed