फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, arben area,power house ready, harayana

अर्बन एरिया के लिए पावर हाउस तैयार, सोमवार से सप्लाई

Sat, 18 Mar 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Sat, 18 Mar 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
jind,  arben area,power house ready,   harayana
उचाना अर्बन एरिया के लिए बन कर तैयार हुआ पॉवर हाऊस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

गर्मी के इस मौसम में अर्बन एरिया के लोगों को बिजली लाइन के ओवर लोडिंग की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। बिजली निगम ने अर्बन एरिया के लिए सीएम घोषणा के तहत पावर हाउस का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। यहां से अर्बन एरिया उचाना कलां, उचाना मंडी, पालवां में बिजली सप्लाई दी जाएगी। सोमवार से पावर हाउस से बिजली सप्लाई शुरू होगी। शहर के लोगों की वर्षों पुरानी अलग पावर हाउस की मांग अब पूरी हो गई है।

उचाना में पिछले दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल की विकास रैली में अर्बन एरिया के लिए रखी गई पावर हाउस की मांग को पूरा किया था। बिजली निगम ने बिजली निगम कार्यालय के पास पुराने पावर हाउस की जगह अर्बन एरिया के लिए तीन करोड़ रुपये की राशि खर्च करके पावर हाउस का निर्माण कार्य शुरू किया। 11 महीनों में इसका निर्माण निगम ने पूरा कर दिया। अब सोमवार से यहां से अर्बन एरिया के लिए सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


इस समय खरकभूरा 132 केवी पॉवर से बिजली सप्लाई आती है। यहां गर्मी के मौसम के दौरान खेतों के साथ-साथ काकड़ोद, छातर के पॉवर हाउस को बिजली सप्लाई देने से ओवर लोड से अर्बन एरिया में अघोषित कटौती होती रहती है। स्थानीय निवासी रामनिवास, विनोद, मदन, सुभाष ने कहा कि गर्मी के मौसम में ओवर लोडिंग से बार-बार बिजली ट्रिप होने के कारण अघोषित कटौती से लोग परेशान रहते हैं। गर्मी के मौसम से पहले अर्बन एरिया के लिए पावर हाउस शुरू होने से अघोषित कटों से राहत मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


                 
अर्बन एरिया के लिए अलग से पावर हाउस बन कर तैयार हो गया है। सोमवार से अर्बन एरिया में नए पावर हाउस से सप्लाई शुरू हो जाएगी।  - वीके मलिक, एसडीओ बिजली निगम कंट्रक्शन विभाग, जींद।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed