{"_id":"585982234f1c1b1f64e3a329","slug":"jind-23-starts-new-plan-for-next-sceam-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 को सांपला में तैयार होगी आंदोलन की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 को सांपला में तैयार होगी आंदोलन की रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Wed, 21 Dec 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
जाट धर्मशाला में बैठक में भाग लेते समिति के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सांपला में 23 दिसंबर को होने वाली अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। सम्मेलन की अध्यक्षता जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक करेंगे। जाट आरक्षण संघर्ष समिति आगामी आंदोलन के लिए चौधरी छोटूराम की जन्मभूमि से आंदोलन की रणनीति तैयार करेगी। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को वीरभान ढुल की अध्यक्षता में आरक्षण संघर्ष समिति की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ड्यूटियां निर्धारित की गई। वीरभान ढुल ने बताया कि भाजपा सरकार प्रदेश की 34 प्रतिशत आबादी को कोर्ट के पचड़े में डालकर आरक्षण से वंचित कर रही है।
सरकार की मंशा जाटों को आरक्षण देने की नहीं है। 23 दिसंबर को सांपला में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति छोटूराम भवन में चौधरी छोटूराम का जन्मदिवस मनाएगी और इसके बाद 24 दिसंबर से प्रदेश में रथ यात्रा शुरू की जाएगी। यहीं पर जिला और ब्लॉक स्तर पर दिए जाने वाले धरनों का भी निर्णय लिया जाएगा। आठ जनवरी को यूपी में होने वाली रैली में भी जींद से लोग हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर कैप्टन रणधीर चहल, महेंद्र जागलान, दलबीर, रामकरण दलाल समेत जाट समुदाय के दर्जनों लोग उपस्थित रहे।