फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Je and Lineman, who went to steal electricity, were beaten up by the consumer along with the family

बिजली चोरी पकड़ने गए जेई और लाइनमैन को उपभोक्ता ने परिवार के साथ मिलकर पीटा

Mon, 19 Oct 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Je and Lineman, who went to steal electricity, were beaten up by the consumer along with the family
नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे जेई और लाइनमैन। - फोटो : Jind
वार्ड नंबर सात के पीपल वाला मोहल्ला में बिजली चोरी पकड़ने गए जेई प्रदीप और लाइनमैन सतीश कुमार की मकान मालिक और उसके परिवार ने जमकर धुनाई कर दी। किसी तरह जेई और लाइनमैन ने भागकर जान बचाई। बताया जा रहा है कि दोनों ने गेट के ऊपर से कूदकर मकान में प्रवेश किया था।
विज्ञापन

मकान मालिक की बहू ने जेई पर आरोप लगाते हुए कहा कि सोमवार सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर वह बाथरूम में स्नान कर रही थी। तभी बिजली निगम के कर्मचारी गेट के ऊपर से कूदकर मकान में घुस गए और और बाथरूम के दरवाजे को लात मारकर कुंडी तोड़ दी। इसके बाद उन्होंने उसके साथ बदतमीजी की। महिला ने कहा कि उनकी केवल कर्मचारियों के साथ कहासुनी हुई थी। मारपीट नहीं की है। इसके बाद महिला ने शहर थाना में कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दी है। वहीं धुनाई के बाद बिजली निगम के जेई प्रदीप व लाइनमैन सतीश ने भी सफीदों के नागरिक अस्पताल में एमएलआर कटवाई है। उन्होंने मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों ने कहा कि वह एसडीओ विनीत कुमार के आदेशों पर शहर में चोरी पकड़ने के लिए गए थे। उस मोहल्ले में बिजली चोरी की काफी शिकायतें आ रही थीं। बिजली चोरी पकड़ने के दौरान उनके साथ मारपीट की गई और कपड़े फाड़ दिए गए। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed