{"_id":"fef3e779c32b785b43fdb0f21f853355","slug":"jbt-teacher-committed-suicide-by-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी टीचर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबीटी टीचर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
Updated Sat, 29 Nov 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नगूरां में बृहस्पतिवार रात एक जेबीटी टीचर ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर फंदा लगाकार आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसकी पत्नी तथा ससुरालीजनों पर मारपीट करके बेइज्जत करके प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
घटना की सूचना पाकर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर पत्नी सहित पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
गांव नगूरां निवासी मोहनलाल (35) गांव कुचराना कलां के राजकीय प्राथमिक स्कूल में जेबीटी के पद पर कार्यरत था। बृहस्पतिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों के चलते मोहनलाल ने घर में फांसी का फंदा लगा लिया। परिजनों को घटना का उस समय पता चला जब मोहनलाल काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया।
विज्ञापन
जब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो मोहनलाल का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। घटना की सूचना मिलते ही अलेवा पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया।
मृतक के पिता रामजुआरी तथा भाई मनोहर लाल ने बताया कि उसके भाई की शादी एक वर्ष पहले ही जींद की चंद्रलोक कालोनी निवासी मीना के साथ हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही मीना के मायका पक्ष के लोग मोहनलाल को जींद में रहने के लिए दबाव डालते थे।
जब उसने नहीं माना तो कुछ दिन पहले जब वह पत्नी को लेने के लिए चंद्रलोक कालोनी पहुंचा तो ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और जींद शहर में नहीं रहने पर जान से मारने की धमकी दी। मीना के मायका पक्ष के लोगों की इसी प्रताड़ना के चलते मोहनलाल ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।
पुलिस ने मृतक के पिता रामजुआरी की शिकायत पर चंद्रलोक कालोनी निवासी उसकी पत्नी मीना, ससुर महेंद्र, देवर अमित, राजेश बधाना व सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
मामले के जांच अधिकारी एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी तथा ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।
28जेएनडी 01: सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए पहुंची पुलिस।
28जेएनडी 02 : सामान्य अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजन।