फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jaat quota

आरक्षण के लिए फरवरी में करेेंगे दिल्ली सील

Tue, 22 Sep 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद Updated Tue, 22 Sep 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को देखते हुए सर्वजाट खाप ने अब आरक्षण के लिए आंदोलन की नई तारीखों की घोषणा कर दी है। अर्बन एस्टेट स्थित जाट धर्मशाला में हुई मीटिंग में फैसला लिया गया कि आरक्षण के लिए जाट फरवरी महीने में दिल्ली का घेराव कर सील करेंगे।

विज्ञापन


इसकी तारीख की घोषणा 23 दिसंबर को जींद में होने वाली महारैली में की जाएगी। सर्वजाट खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष नफे सिंह नैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला किया कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर 23 दिसंबर को जींद के हुडा मैदान में महारैली की जाएगी। इससे पहले, 25 अक्टूबर को नारनौंद में सतरोल खाप और 10 दिसंबर को कलायत में सहारण खाप की बैठक होगी।
विज्ञापन


इन बैठकों में अधिक से अधिक लोगों को महारैली में लाने पर रणनीति बनेगी। जाट धर्मशाला में हुई बैठक में बुजुर्गों के साथ-साथ युवाओं की भी खासी भागीदारी रही। बैठक में बिनैन खाप के ईश्वर सिंह नैन, सतरोल खाप की महिला अध्यक्ष सुदेश चौधरी, कैप्टन महावीर, रणधीर सरोहा, कैप्टन चांदीराम, संजय खीचड़, दाड़न खाप के प्रधान देवा सिंह, हरनारायण बूरा, टेकराम कंडेला, सहारण खाप से गुरनाम सिंह और युवा खाप प्रधान राजेंद्र सिंह ढुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघर्ष समिति के कार्यक्रम से जताई असहमति

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खापों के पदाधिकारियों ने जाट आरक्षण संघर्ष समिति के कार्यक्रम से असहमति जताई। खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि समिति अपना कार्यक्रम करती रहें। यहां लोग राजनीति कर रहे हैं। ऐसे में खापें अपना आंदोलन चलाएं।

सरकार डंडा चलाए परवाह नहीं
सर्व जाट खाप के प्रवक्ता सूबे सिंह समैण ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आंदोलन से सख्ती से निपटने के बयान दिए जा रहे हैं। खापें कभी उग्र आंदोलन के पक्ष में नहीं रही, लेकिन यदि सरकार डंडा चलाती है, इसकी परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि जाटों ने सिकंदर महान जैसों को वापस भेज दिया। समैण ने कहा कि सरकार की बातों में विरोधाभास है और सरकार की नीयत में खोट साफ नजर आ रहा है।

युवा कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी
इस मौके पर खाप चौधरियों ने कहा कि युवाओं पर इस कार्यक्रम की सफलता की बड़ी जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना और जींद की महारैली में भीड़ एकत्रित करने में युवाओं को बड़ी भूमिका निभानी होगी।


मीटिंग छोड़कर चले गए चौधरी
मीटिंग के दौरान चहल खाप के एक प्रतिनिधि ने अपनी बात रखनी चाही, लेकिन प्रवक्ता सूबे सिंह समैण ने उसे यह कहते हुए रोक दिया कि वह पहले भी तीन बार बोल चुका है। इसी दौरान सूबे सिंह समैण आंदोलन की घोषणा करने वाले थे। इस पर खाप प्रतिनिधि बिगड़ गए और मीटिंग से उठकर चले गए। हालांकि कुछ लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed