{"_id":"66f1cc17bec1341a8c0253d5","slug":"it-is-important-for-the-polling-party-to-be-impartial-for-fair-elections-sdm-jind-news-c-199-1-jnd1001-123433-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्पक्ष चुनाव के लिए पोलिंग पार्टी का निष्पक्ष होना जरूरी : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्पक्ष चुनाव के लिए पोलिंग पार्टी का निष्पक्ष होना जरूरी : एसडीएम
Tue, 24 Sep 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 24 Sep 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
डीएवी स्कूल में पोलिंग पार्टियों को दिशा निर्देश देते हुए एसडीएम अनिल कुमार दून। स्रोत : प्रशास
जींद। डीएवी पब्लिक स्कूल में सफीदों और जुलाना की पोलिंग पार्टियों को जरूरी निर्देश दिए गए। जुलाना के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अनिल कुमार दून और सफीदों के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम मनीष कुमार फोगाट ने चुनाव के दिन मॉक पोल करवाने से लेकर मतदान संपन्न होने व ईवीएम जमा करवाने तक की जानकारी दी। रिहर्सल में ईवीएम तैयार करने के बारे में बताया गया।
एसडीएम अनिल कुमार दून ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पोलिंग बूथ पर मतदान को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पोलिंग अधिकारियों की है। उन्होंने बताया कि पोलिंग बूथ पर पहुंचते ही यह सुनिश्चित किया जाता है कि वहां पर सभी मूलभूत सुविधाएं हैं या नहीं। यदि किसी प्रकार की कमी है, तो उसके बारे में तुरंत प्रभाव से संबंधित टीम के नोडल अधिकारी या प्रशासन को दें। उन्होंने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए पोलिंग पार्टी का स्वयं निष्पक्ष होना जरूरी है। चुनाव के दौरान कोई भी अधिकारी या कर्मचारी चुनावी ड्यूटी के अलावा किसी भी राजनीतिक गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकता है।
उन्होंने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए भाषा और शब्दों पर नियंत्रण होना चाहिए । उन्होंने कहा कि ईवीएम को सही ढंग से तैयार करना चाहिए। इस दौरान जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, ईवीएम के जिला मास्टर ट्रेनर डॉ. सूरजमल, चुनाव से संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।