फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Inspector of Food and Supply Department wrote a letter to the Secretary on arrival of spoiled wheat in vehicles due to rain.

Jind News: गाड़ियों में बारिश से खराब गेहूं आने पर खाद्य एवं पूर्ति विभाग के निरीक्षक ने सचिव को लिखा पत्र

Thu, 02 May 2024 04:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 02 May 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Inspector of Food and Supply Department wrote a letter to the Secretary on arrival of spoiled wheat in vehicles due to rain.
नरवाना। खाद्य एवं पूर्ति विभाग के निरीक्षक द्वारा बुधवार को मार्केट कमेटी सचिव को आढ़तियों द्वारा खराब गेहूं भेजने पर पत्र लिखा है। निरीक्षक टहल सिंह द्वारा पत्र में कहा गया है कि नरवाना कपास मंडी से खरीदे गेहूं की लिंकेज फूड सप्लाई गोदाम की है। बार-बार आढ़तियों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि वह खरीदे गए गेहूं की साफ-सफाई करवाकर ही गाड़ियों में लोड करवाए। लेकिन इसके बावजूद मंडी आढ़ती वर्षा में खराब हुई गेहूं को बैगों में भरवाकर भेज रहे हैं। इससे ट्रकों में लोड गेहूं के बैगों की छंटाई करवाना बहुत मुश्किल है। आढ़ती ट्रक में लगी ढांगों के बीच गेहूं के बेग छुपा कर भेज रहे हैं। ऐसे में निरीक्षक द्वारा सभी बैगों में परखी मारकर जांच करनी पड़ रही है, इससे उन्हें अनावश्यक देरी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी गोदाम से फर्म सूरजमल रवि कुमार के 37 बेग, सुमित ट्रेडिंग कंपनी के 100 बेग और सहीराम प्रवीण कुमार के 275 गेहूं के बेग में खराब माल होने के कारण वापस भेजे हैं। निरीक्षक द्वारा मार्केट कमेटी सचिव से कहा गया है की इन फर्मों के साथ-साथ कपास मंडी में बाकी फर्मों को भी सरकारी मापदंड के अनुसार गेहूं भेजने के लिए कहा गया है। अन्यथा खराब गेहूं भेजने पर ट्रक वापस किए जाएंगे, जिनकी जिम्मेदारी स्वयं आढ़तियों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed