फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   INLD workers supported the strike of Scheduled Caste people

Jind News: इनेलो कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित जाति के लोगों के धरने का किया समर्थन

Sat, 11 Nov 2023 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 11 Nov 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
INLD workers supported the strike of Scheduled Caste people
10जेएनडी02: अनुसूचित जाति के लोगों के धरने का समर्थन करते हुए इनेलो कार्यकर्ता। संवाद
जींद। इनेलो कार्यकर्ताओं ने इनेलो जिलाध्यक्ष रामफल कुंडू की अध्यक्षता में शुक्रवार को तीन माह से अधिक समय से रानी तालाब अंबेडकर चौंक पर चल रहे अनुसूचित जाति के धरने को समर्थन दिया। उन्होंने सरकार से मांग की कि धरना दे रहे लोगों की मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। इनेलो जिलाध्यक्ष रामफल कुंडू एवं एससी सेल के प्रदेशाध्यक्ष वेद सिंह मुंडे ने कहा कि जिला जींद का अनुसूचित जाति समाज लंबे समय से अपनी मागों को लेकर धरनारत है। इसमें महापुरूषों की याद में चौराहों पर उनकी प्रतिमा लगवाने की मांग है। संत रविदास व संत कबीरदास के चौकों पर प्रतिमा लगवाने के लिए सरकार की और से मंजूरी मिल चुकी है और बजट भी आ चुका है। इसके बावजूद बेवजह लोगों को धरना देने के लिए मजबूर किया जा रहा। महापुरूष किसी एक बिरादरी के ना होकर पूरे समाज के लिए प्ररेणा के स्रोत होते हैं। इसी बात के मध्य नजर इनेलो कार्यकर्ताओं ने धरने पर पहुंच कर समर्थन दिया और प्रशासन से मांग की गई कि शीघ्र महानपुरूषों की प्रतिमा की स्थापना की जाए एवं शहर में महर्षि वाल्मीकि चौक की भी स्थापना की जाए। इस मौके पर विजेंद्र रेढू, सुमित्रा देवी, जयकुमार पवार, सुखजिंद्र सिंह पप्पू रेढू, अंग्रेज नैन, जोगिंद्र कालवा, सतीश नैन, प्रो. बलवान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed