फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Information about the birth anniversary of Lord Ganesha given in the Shiva Purana story

Jind News: शिव पुराण कथा में भगवान गणेश के जन्मोत्सव की दी जानकारी

Sun, 03 Aug 2025 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Information about the birth anniversary of Lord Ganesha given in the Shiva Purana story
03जेएनडी25: सफीदों रोड ​​स्थित हनुमान मंदिर में कथा सुनते श्रद्वालु। पुजारी - फोटो : स्रोत विज्ञ​प्ति
जींद। सफीदों रोड स्थित हनुमान मंदिर में चल रही शिव पुराण कथा में रविवार को गणेश जन्मोत्सव के बारे में जानकारी दी। इसमें पुजारी राजेश शर्मा ने बताया कि आज के ही दिन गणेश का जन्म हुआ था। उनके जन्म की कथा भी बेहद रोचक है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि माता पार्वती ने स्नान करने से पहले, अपने शरीर पर लगे उबटन से एक सुंदर बालक बनाया और उसमें प्राण डालकर उसे गणेश नाम दिया। पार्वती ने गणेश को द्वार पर पहरा देने के लिए कहा और किसी को भी अंदर न आने देने का आदेश दिया। जब भगवान शिव वहां आए, तो गणेश ने उन्हें रोका. शिव ने गणेश को बहुत समझाया कि वह पार्वती के पति हैं, लेकिन गणेश नहीं माने।
विज्ञापन

इससे शिव क्रोधित हो गए और उन्होंने अपने त्रिशूल से गणेश का सिर काट दिया। जब पार्वती ने यह देखा, तो वह क्रोधित हो गईं और उन्होंने शिव से गणेश को पुनर्जीवित करने के लिए कहा। शिव ने देवताओं को उत्तर दिशा की ओर मुंह करके सोए हुए किसी भी प्राणी का सिर लाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवताओं ने एक हाथी का सिर लाकर गणेश के धड़ से जोड़ दिया। जिससे गणेश पुनर्जीवित हो गए। इस प्रकार, भगवान गणेश का जन्म हुआ और उन्हें विघ्नहर्ता (बाधाओं को दूर करने वाला) और प्रथम पूज्य (सबसे पहले पूजे जाने वाले) के रूप में जाना जाने लगा। इस दौरान उन्होंने पत्नी के धर्म के बारे में भी बताया।
फोटो कैप्शन
03जेएनडी25: सफीदों रोड स्थित हनुमान मंदिर में कथा सुनते श्रद्वालु। पुजारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed