फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Indian Constitution gives the message of unity and integrity: Bedi

भारतीय संविधान देता है एकता और अखंडता का संदेश : बेदी

Fri, 24 Jan 2025 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Indian Constitution gives the message of unity and integrity: Bedi
24जेएनडी42: कार्यक्रम में संबो​धित करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी। प्रशासन
सीआरएसयू में विधि विभाग के तत्वावधान में संविधान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधि विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. सुनील फौगाट ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। संविधान पर केंद्रित एक शॉर्ट मूवी के माध्यम से भारतीय संविधान बनाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने संविधान सम्मान समारोह के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी और बताया कि भारत का संविधान दुनिया में सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जो हमारे नागरिकों, महिलाओं व अन्य तबकों के अधिकारों को सुरक्षित करता है। उन्होंने संविधान के निर्माण में डॉ. भीमराव आंबेडकर की अहम भूमिका पर भी प्रकाश डाला। इसमें मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि हमारा संविधान हमें गौरव प्रदान करता है। इसलिए हर व्यक्ति को हमारे संविधान की पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। भारत का संविधान ही हमें एकता और अखंडता प्रदान करता है।
विज्ञापन

इस दौरान विश्वविद्यालय के वार्षिक कैलेंडर और डायरी को भी रिलीज किया। इसके साथ-साथ सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। विश्वविद्यालय के एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ जितेंद्र व प्रीति वालंटियर को को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed