फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ind-Chandigarh route blocked for internet service restoration

इंटरनेट सेवा बहाली के लिए जींद-चंडीगढ़ मार्ग किया जाम

Mon, 01 Feb 2021 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
ind-Chandigarh route blocked for internet service restoration
इजींद। चार दिन से बंद इंटरनेट सेवा को बहाल करने की मांग के लिए सोमवार देर रात गांव कंडेला के ग्रामीणों ने जींद-चंडीगढ़ मार्ग को जाम कर दिया। जाम लगाने की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने सरकार को पहले ही अल्टीमेटम दिया था कि सोमवार पांच बजे तक अगर इंटरनेट नहीं चला तो मार्ग को जाम कर देंगे। सरकार ने कई जिलों में इंटरनेट सेवा शुरू कर दी, लेकिन जींद जिले में देर रात तक इंटरनेट सेवा शुरू नहीं की है। इंटरनेट नहीं चलने के कारण बच्चों की पढ़ाई के साथ ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हो रही है। जब जिले में किसानों का आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है तो सरकार इंटरनेट सेवा को बंद करके अफरा-तफरी के हालात क्यों बना रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जब इंटरनेट सेवा शुरू नहीं करती तब तक जाम को खोला नहीं जाएगा। हालांकि करीब घंटे बाद सदर थाना प्रभारी दिनेश ने इंटरनेट सेवा बहाल कराने का आश्वासन देकर रास्ता खुलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed