फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In the fifth phase, admissions will be done on the spot, the portal will open on 11th for new applications

Jind News: पांचवें चरण में ऑन द स्पॉट होंगे दाखिले, नए आवेदन के लिए 11 को खुलेगा पोर्टल

Thu, 07 Aug 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 07 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
In the fifth phase, admissions will be done on the spot, the portal will open on 11th for new applications
06जेएनडी30-राजकीय आईटीआई जींद में दाखिले से संबंधित जानकारी लेते हुए विद्यार्थी। स्रोत आईटीआई
जींद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले के लिए चौथी मेरिट लिस्ट के बाद अब पांचवें चरण की दाखिला प्रक्रिया के लिए भी कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण की ओर से शेड्यूल जारी किया गया है। इस लिस्ट के बाद खाली सीटों की सूची 11 अगस्त को जारी होगी।
विज्ञापन

11 से 22 अगस्त तक नए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। 12 से 22 अगस्त के बीच फिजिकल काउंसिलिंग के तहत मेरिट के आधार पर ऑन द स्पॉट दाखिले होंगे। वहीं इसी दौरान विद्यार्थियों के पास फीस भरने का भी समय रहेगा।
विज्ञापन

अभी चौथी मेरिट लिस्ट के तहत प्रक्रिया जारी है। जिन विद्यार्थियों का नाम चौथी मेरिट लिस्ट में आया है उन विद्यार्थियों को आठ अगस्त तक अपने दस्तावेजों का सत्यापन अनिवार्य रूप से करवाना होगा जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि नौ अगस्त निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई जींद के प्राचार्य नरेश कुमार ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को संस्थान की ओर से व्यक्तिगत रूप से मोबाइल संदेश और फोन कॉल के माध्यम से सूचित किया जा रहा है ताकि वे निर्धारित समय सीमा में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकें।
उन्होंने कहा कि दस्तावेज सत्यापन और समय पर फीस भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात ही विद्यार्थियों का दाखिला पूर्ण और सीट सुरक्षित मानी जाएगी। संस्थान प्रशासन ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे दाखिला प्रक्रिया को गंभीरता से लें और समय पर सभी औपचारिकताएं पूरी करें।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के प्राचार्य नरेश कुमार ने कहा कि चौथी मेरिट सूची जारी की गई है, जिसके तहत 114 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इनमें से अब तक 39 विद्यार्थियों ने अपनी दाखिला प्रक्रिया पूर्ण कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed