फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In Bihar, we won hearts, not votes: Tekram Kandela

बिहार में वोट नहीं, लोगों का दिल जीता : टेकराम कंडेला

Sat, 22 Nov 2025 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
In Bihar, we won hearts, not votes: Tekram Kandela
22जेएनडी03 : टेकराम कंडेला।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी टेकराम कंडेला का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोट चोरी नहीं की, बल्कि विकास के नाम पर लोगों का दिल जीता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पूरे देश में विकास कार्यों को गति देकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत हैं और बिहार की जनता ने इसी विश्वास पर मोहर लगाई है। कंडेला ने कहा कि उनकी वोट चोरी की कहानी पूरी तरह झूठी साबित हो चुकी है।
विज्ञापन

कंडेला ने इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने वोट की मूल भावना को ठेस पहुंचाई और सरदार वल्लभभाई पटेल को प्रधानमंत्री न बनाकर पंडित नेहरू को पद दे दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा बनवाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार चुनाव की जीत पर कंडेला ने दावा किया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री जहां-जहां प्रचार के लिए गए वहां भाजपा को जीत मिली। आगामी पंजाब और पश्चिम बंगाल चुनावों में भी भाजपा जीत दर्ज करेगी क्योंकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी दल घबराए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed