फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Improving education and health services is the top priority of the government: Krishna Bedi

शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का सुधारीकरण करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : कृष्ण बेदी

Mon, 24 Feb 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 24 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Improving education and health services is the top priority of the government: Krishna Bedi
23जेएनडी02: वा​र्षिकोत्सव को संबो​धित करते हुए मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। संवाद
जींद, नरवाना। हरियाणा के सामाजिक व न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से निरंतर शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं का सुधारीकरण किया जा रहा है। यह कार्य राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शुमार है। उन्होंने शिक्षण संस्थानों का आह्वान किया कि वे बच्चों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र के प्रति देशभक्ति के संस्कार देने वाली शिक्षा दें। ताकि बच्चे बड़े होकर राष्ट्र के प्रति उत्तरदायी नागरिक बन सके। मंत्री कृष्ण बेदी रविवार को मॉर्डन पब्लिक स्कूल ढाकल के वार्षिक उत्सव को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों में छोटी उम्र में जो संस्कार बन जाते हैं, वे जीवनभर मनुष्य का साथ देते हैं। इसलिए शिक्षकों को चाहिए कि वे बच्चों में नैतिक मूल्यों की जानकारी दें। अनुशासन का मनुष्य जीवन में विशेष स्थान है। बच्चों को अनुशासित रहकर अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। मेहनत ही एक विकल्प है। इससे लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक सैनिक का जीवन हम सब के लिए अनुशासन की एक जीती जागती मिशाल है। अनुशासन में रहकर विद्या अध्ययन कर प्रतिभावान छात्र बुलंदियों को छू सकते है।य््उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी हमारे जीवन में विशेष महत्व है। आज अनेक युवक एवं युवतियों ने खेलों के क्षेत्र में देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा खेल नीति के तहत प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नरवाना विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास करवाएं जाएंगे और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जल्द ही नई सौगात दी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूल द्वारा जो मांगे रखी गई है उसे भी पूरा करने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि विशाल मिर्धा, भाजपा नेता रिछपाल शर्मा, पूर्व पार्षद अमित ढाकल, बलदेव वाल्मीकि, भगवाती प्रसाद बागड़ी, हथो के सरपंच सुरेंद्र, हंसराज समैण, गांव ढाकल के सरपंच अनिल कुंडू, सत्यवान शर्मा, ईश्वर गोयल पूर्व मंडल अध्यक्ष, विनय बेलरखां, विद्यालय प्राचार्य बलविंद्र मौजूद थे

23जेएनडी02: वार्षिकोत्सव को संबोधित करते हुए मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। संवाद

23जेएनडी02: वार्षिकोत्सव को संबोधित करते हुए मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed