{"_id":"67c0c0c7a7fe7f75ef0f1ec1","slug":"important-meeting-of-platforms-of-all-caste-binain-khap-on-march-9-jind-news-c-199-1-jnd1001-130703-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सर्वजातीय बिनैण खाप के चबूतरे अहम बैठक नौ मार्च को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सर्वजातीय बिनैण खाप के चबूतरे अहम बैठक नौ मार्च को
Fri, 28 Feb 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 28 Feb 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
27जेएनडी13: सर्वजातीय बिनैण खाप प्रधान रघुबीर नैन। संवाद
नरवाना। सर्वजातीय बिनैण खाप सामाजिक सरोकार के शुद्धिकरण और मर्यादा पूर्वक निर्वहन का निरंतर बीड़ा उठाए हुए हैं। इसी दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए सर्वजातीय बिनैण खाप सोनीपत जिला के रौलद तपा को भी अपने अधिकार क्षेत्र में शामिल किया है।
सर्वजातीय सर्व खापों के प्रधान रघुवीर नैन ने बताया कि रौलद तपा शामिल होने के बाद खाप के अलग-अलग पांच तपे होंगे। सोनीपत जिले के तपे को हाल ही में खाप में शामिल किया और संबंधित तपे में अधिकारियों के गठन भी कर लिया गया है। इसी कड़ी में रोलद तपे का प्रतिनिधिमंडल सर्वजातीय बिनैण खाप का धन्यवाद करने के लिए नौ मार्च को ऐतिहासिक चबूतरे पर पहुंचेगी। इस मौके पर खाप के प्रतिनिधि की ओर से सोनीपत तपा पदाधिकारियों का अभिनंदन भी किया जाएगा। उत्तर प्रदेश व राजस्थान के पदाधिकारी भी बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि समय-समय पर खाप की ओर से समाज में फैल रही कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई जाती है। बैठक में खाप द्वारा कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जाएंगे।