फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   IG inaugurated the new building of Civil Line Police Station in the city and City Police Station in Safidon

शहर में सिविल लाइन थाने के नए भवन व सफीदों में सिटी थाने का आईजी ने किया शुभारंभ

Fri, 08 Jul 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
IG inaugurated the new building of Civil Line Police Station in the city and City Police Station in Safidon
सिविल लाइन थाने का उद्घाटन करते आईजी राकेश कुमार आर्य। संवाद - फोटो : Jind
जींद। शहर में सिविल लाइन थाने के नए भवन, साइबर थाना व सफीदों में शहर थाने का वीरवार को आईजी राके श आर्य ने उद्घाटन किया। साइबर थाने के खुलने से जिले में बढ़ते साइबर क्राइम पर अपराध लगेगी। इसके अलावा सिविल लाइन थाने में आने वाले फरियादियों व थाने के कर्मचारियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। साइबर थाना का इंचार्ज पीएसआई करण सिंह को लगाया गया है। वह पहले साइबर अपराध शाखा में भी कार्य कर चुके हैं। फि लहाल साइबर थाना में एक एएसआई, तीन मुख्य सिपाही, पांच कांस्टेबल व चार एसपीओ समेत कु ल 14 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक राकेश कु मार आर्य ने बताया कि डीजीपी हरियाणा के आदेश पर सभी जिलों में साइबर थाना खोले जा रहे हैं। इसके तहत ही जिले में भी साइबर थाना खोला गया है। यदि किसी भी थाने में साइबर क्राइम से संबंधित शिकायत आती है, तो वह भी दर्ज की जाएगी। साइबर थाना में साइबर क्राइम से जुड़ी शिकायत सीधे भी दर्ज करवाई जाएगी। समय-समय पर एजेंसी के माध्यम से टीम को साइबर की तकनीकियों के बारे में बताया जाएगा, ताकि साइबर से जुड़े अपराध पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द ट्रेस किया जाए। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता भी जरुरी है। पुलिस की ओर से साइबर ठगी से बचने के लिए समय-समय पर एडवाइजरी भी जारी की जाती है उन्होंने बताया कि साइबर अपराध होने पर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 व साइबर कंप्लेंट पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।
विज्ञापन

आईजी हिसार रेंज राकेश कु मार आर्य द्वारा पुलिस लाइन जींद स्थित शॉर्ट फ ायरिंग रेंज, एमटी सेक्शन, नए बनाए गए प्रशासनिक ब्लॉक, एनजीओ हॉस्टल का भी उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी फ ायरिंग रेंज की कमी की वजह से फ ायरिंग का अभ्यास नहीं पाता था, जो अब पुलिस लाइन में ही उपलब्ध हो जाने से समय समय पर उनको प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। इससे पुलिस कर्मियों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed