{"_id":"69b454995b4e9688fc001bb3","slug":"if-the-problems-are-not-resolved-within-15-days-we-will-stage-a-sit-in-jind-news-c-199-1-jnd1010-149864-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 15 दिन में समस्याओं का हल न होने पर देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 15 दिन में समस्याओं का हल न होने पर देंगे धरना
Fri, 13 Mar 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
13जेएनडी30: हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सदस्य रोष प्रकट करते हुए। स्रोत कर्मचारी
जींद। हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन यूनिट की बैठक शुक्रवार को कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर हुई। यूनिट प्रधान जिले सिंह शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेंशनभोगियों ने निगमों की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष प्रकट किया।
बैठक में मुख्य रूप से तीन जुलाई 2013 से पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के लंबित कार्यों पर चर्चा हुई। पेंशनर्स का आरोप है कि जियालाल, बालकिशन और सूबे सिंह जैसे कर्मचारियों के डेलीवेजिज समय का पेंशन लाभ पिछले दो वर्षों से केवल पत्र-व्यवहार में अटका हुआ है। इसके अतिरिक्त, करोड़ों रुपये के मेडिकल क्लेम बिल यूएचबीवीएन और डीएचबीवीएन के बीच तालमेल की कमी के कारण लंबित हैं।
जींद सर्कल के उत्तर से दक्षिण हरियाणा निगम में हस्तांतरित होने के बाद से पेंशनभोगी इलाज के खर्च के लिए दर-दर भटक रहे हैं। एसोसिएशन ने प्रबंधकों को चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो जींद, नरवाना और सफीदों के कार्यालयों के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर रामफल शर्मा, महावीर सिंह, रघबीर सिंह और ओमप्रकाश मौजूद रहे।