फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   If the demands are not met before December 9, then the fast will start.

नौ दिसंबर से पहले मांगें पूरी नहीं हुईं तो करेंगे अनशन ः राममेहर वर्मा

Thu, 02 Dec 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
If the demands are not met before December 9, then the fast will start.
पंचकूला में आयोजित बैठक में मौजूद स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ हरियाणा का शिष्टमंडल। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
जींद। पंचकूला में बुधवार शाम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यालय में मिशन निदेशक व स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ हरियाणा के शिष्टमंडल के बीच स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों को लेकर बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ के प्रदेशाध्यक्ष राममेहर वर्मा, महासचिव सतपाल खासा व वित्त सचिव रणधीर सिंह चहल ने कहा कि यदि नौ दिसंबर से पहले मांगें पूरी नहीं हुईं तो नौ दिसंबर को महानिदेशालय के पंचकूला कार्यालय के सामने अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में संघ द्वारा प्रस्तुत आरसीएच के तहत कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू को 4200 रुपये ग्रेड पे के अनुसार वेतनमान देने, अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पुरुष व महिला स्वास्थ्य सुपरवाइजर की नियुक्ति करवाने, कोविड टीकाकरण के नाम पर साप्ताहिक अवकाश देने पर लगी रोक हटाने, हेल्थ वेलनेस सेंटर की गतिविधियों का सुपरविजन स्वास्थ्य सुपरवाइजर के माध्यम से करने, कोविड टीकाकरण के लिए जारी बजट का आडिट करते हुए संबंधित कर्मचारियों को उनका मानदेय का भुगतान करवाने, उप स्वास्थ्य केंद्रों पर सामूहिक जिम्मेदारी तय करते हुए एमपीएचडब्ल्यू मेल के कार्य को रिपोर्ट में शामिल करने, कोविड टीकाकरण के लक्ष्य को पूर्ण करने के नाम पर कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बनाने पर रोक लगाने व एक वायरल से ज्यादा डोज की रिपोर्ट देने के दबाव पर रोक लगाने आदि मांगों पर पर मिशन निदेशक द्वारा सकारात्मक कार्रवाई करने करने का आश्वासन दिया। जबकि आरसीएच के तहत कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू को वर्दी भत्ता, यात्रा भत्ता, मकान किराया भत्ता देने पर बजट नहीं होने की बात कहते हुए वर्तमान में देने से इनकार कर दिया। इसके बाद स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ का प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य विभाग की योजना शाखा के निदेशक डॉ. प्रवीन सेठी से मिला और नए नॉर्म के नाम पर एमपीएचडब्लू काडर के पदों मे कटौती करने के निर्णय पर आपत्ति जताते हुए तुरंत इस निर्णय को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजना शाखा के उक्त निर्णय के कारण स्वास्थ्य कर्मचारियों की पदोन्नति भी रुकी हुई है। क्योंकि नए नॉर्म के अनुसार राज्य के 181 एमपीएचएस, 44 एसएमआई और 333 एमपीएचडब्ल्यू के पद समाप्त होने के कारण जहां नई भर्ती के लिए बेरोजगार युवक का सपना चकनाचूर होगा, वहीं पर पदोन्नत पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को भी दूर दराज के रिक्त पदों पर स्थानांतरित होने का भय बना रहेगा। इस अवसर पर रणधीर, सुभराम, जयभगवान, यशवीर दहिया व सुनीता देवी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed