{"_id":"68531bde9eab5ac9a20d28a5","slug":"if-the-attackers-are-not-arrested-roadways-workers-will-go-on-strike-in-the-entire-state-jind-news-c-17-roh1020-674402-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हमलावर गिरफ्तार नहीं हुए तो पूरे प्रदेश में हड़ताल पर जाएंगे रोडवेजकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हमलावर गिरफ्तार नहीं हुए तो पूरे प्रदेश में हड़ताल पर जाएंगे रोडवेजकर्मी
Thu, 19 Jun 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। हिसार में परिचालक से मारपीट मामले में कार्रवाई न होने से रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष है। साझा मोर्चा के सदस्यों व कर्मचारियों ने बुधवार को नया बस अड्डा पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक रोष प्रदर्शन किया और सरकार व परिवहन मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी है कि 19 जून तक परिचालक के हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रदेश के रोडवेजकर्मी हड़ताल पर चले जाएंगे।
साझा मोर्चा के सदस्य सुरेश नेहरा ने बताया कि रोडवेज परिचालक के साथ हिसार में हुए जानलेवा हमले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होने से नाराजगी है।
रोडवेज साझा मोर्चा के सदस्य सोमेश कुंडू ने बताया कि 16 जून को हरिद्वार से फतेहाबाद जा रही रोडवेज बस में हिसार के अग्रोहा चौक पर बदमाशों ने परिचालक पर हमला कर दिया था। परिचालक को गंभीर चोट लगी है। साझा मोर्चा इस हमले की कड़ी निंदा करता है।