फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   If the accused of assaulting the family of Valmiki society are not arrested today, they will protest tomorrow

वाल्मीकि समाज के परिवार से मारपीट के आरोपियों की आज नहीं हुई गिरफ्तारी तो कल करेंगे विरोध प्रदर्शन

Sat, 24 Jul 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
If the accused of assaulting the family of Valmiki society are not arrested today, they will protest tomorrow
लघु सचिवालय के बाहर न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठे पीड़ित परिवार के सदस्य। संवाद - फोटो : Jind
खरकगादियां गांव के वाल्मीकि समाज के एक परिवार और रात में दुकान से घर लौट रहे युवक का रास्ता रोककर मारपीट करने व डीजल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास करने के आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए सफाई कर्मचारी यूनियन व दलित अधिकारी मंच ने 25 जुलाई तक का समय दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा के जिला सचिव पवन कुमार ने पीड़ित परिवार के साथ धरने पर बैठकर कहा कि पुलिस आरोपी पक्ष के लोगों के साथ मिली हुई है। इसके चलते पीड़ित परिवार के साथ मारपीट करने, जिंदा चलाने की कोशिश करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस पीड़ित परिवार पर अत्याचार करने के लिए आरोपियोें का साथ दे रही है। इसकी वजह से पीड़ित परिवार के लोगों को समझौता करने के लिए धमकी मिल रही है। पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर 15 जुलाई से अब तक लघु सचिवालय के सामने धरने पर बैठा हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव के दबंग लोगों ने इस परिवार पर कई बार हमला किया है, लेकिन पुलिस ने भी पीड़ित परिवार पर ही दबाव बनाकर बेवजह हवालात में बंद किया था। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेताया कि अगर 25 जुलाई तक सभी आरोपियों को नहीं गिरफ्तार किया तो 26 जुलाई को दलित अधिकार मंच व ग्रामीण सफाई कर्मचारी पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर दलित अधिकार मंच के जिला संयोजक संदीप जाजवान, एडवोकेट संदीप चौहान, सुरेंद्र बीबीपुर, अंजना वाल्मीकि, जयभगवान, अमृतलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed