{"_id":"6484c3cddd036d8b470a1ff4","slug":"hundred-poles-were-broken-due-to-storm-electricity-failure-people-upset-jind-news-c-199-1-sroh1006-1089-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आंधी से सौ पोल टूटे, बिजली गुल, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आंधी से सौ पोल टूटे, बिजली गुल, लोग परेशान
Sun, 11 Jun 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जिले में दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। बदली छाने के साथ ही तेज आंधी के चलते विभिन्न स्थानों पर बिजली के 100 पोल टूट कर गए जिससे पूरे जिले में बिजली गुल हो गई। पांडु-पिंडारा के पास रेल ट्रैक पर पेड़ गिरने से तार टूट गया जिससे रेल परिचालन प्रभावित रहा। दो घंटे बाद तार दुरुस्त करने पर रेल परिचालन सामान्य हो सका।
आंधी के बाद बूंदाबांदी भी हुई। इस दौरान दस सब स्टेशनों में ब्रेक डाउन हो गया। बिजली गुल होते ही लोग शिकायतें करने लगे। बिजली निगम सर्कल के पास तीन-चार घंटे में ही 200 से अधिक शिकायतें आईं। बिजली कर्मचारी भी शिकायत मिलने पर बिजली सप्लाई दुरूस्त करने पर जुट गए, लेकिन देर शाम तक शहर अंधेरे में डूबा रहा। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शनिवार की सुबह मौसम साफ था। दोपहर तक तल्ख धूप थी जिससे लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ा। अचानक मौसम बदल गया और तेज हवा चलने लगी। देखते ही देखते चारों तरफ धूल के गुब्बार उड़ने लगे। तेज तूफान के चलते कई स्थानों पर बिजली के पोल टूट कर गिर गए जिसे पूरे शहर की बिजली गुल हो गई, जिससे बिजली निगम सर्कल में उपभोक्ताओं की शिकायत पहुंचनी शुरू हो गई। निगम सर्कल में शहर के गांधी नगर, राज नगर, सुभाष नगर, राम कालोनी, एकता नगर, पटेल नगर, रेलवे रोड पर तार टूटने से लेकर पोल गिरने तक जैसी शिकायतें आईं। वहीं 132 केवी पिंडारा, 132 केवी ओल्ड नरवाना, 33 केवी किनाना, 33 केवी नगूरां, 33 केवी श्रीरागखेड़ा, 33 केवी शामदो, 33 केवी संडील, 33 केवी काकड़ोद ब्रेक डाउन हो गया।
विज्ञापन
तूफान के कारण जींद-पानीपत रेलमार्ग पर पांडु-पिंडारा के पास ट्रैक पर पेड़ गिरने से तार टूट गया। हालांकि इससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, लेकिन इससे रेलवे यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर रेलवे कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और तार जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया। करीब दो घंटे की मशक्कत करने के बाद तार जोड़ा जा सका। इसके बाद दोनों तरफ से रेलवे यातायात बहाल हुआ।
बॉक्स
जलापूर्ति न होने से गहराया संकट
शनिवार दोपहर बाद आए तेज तूफान और बारिश से बिजली निगम की व्यवस्था बिगड़ गई। इससे शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं के दैनिक कार्य प्रभावित हो गए। शहर के भिवानी रोड, न्यू कृष्णा कालोनी, ओमनगर, शीतलपुरी कालोनी में पानी की सप्लाई नहीं आई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल सप्लाई और पशुओं के लिए चारा काटने की समस्या रही। ग्रामीण देर रात तक बिजली आने का इंतजार करते रहे, लेकिन कई जगह बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो पाई। ऐसे में लोगों को बिना बिजली के रात बितानी पड़ी।
वर्जन
तूफान से बिजली निगम के करीब 100 पोल टूटने का अनुमान है। जिले में जहां-जहां बिजली सप्लाई बाधित हुई है, उसको बहाल करने में कर्मचारी लगे हुए हैं। अधिकतर जगह बिजली सप्लाई बहाल भी हो गई हैं, जहां बाधित हैं, वहां भी जल्द बहाल कर दी जाएगी।-प्रमोद कुमार, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम जींद।