{"_id":"64bad433f60180043c0ee634","slug":"humanity-has-been-shamed-in-manipur-not-women-jyoti-jind-news-c-199-1-sroh1009-2976-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर में महिलाओं को नहीं मानवता को किया गया शर्मसार : ज्योति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिपुर में महिलाओं को नहीं मानवता को किया गया शर्मसार : ज्योति
Sat, 22 Jul 2023 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
नरवाना। लघु सचिवालय के गेट के सामने क्रांतिकारी युवा संगठन ने मणिपुर में हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में मणिपुर सीएम का पुतला फूंका। साथ ही एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा। संगठन की सदस्य ज्योति ने कहा कि मणिपुर में 4 मई को हुए सामूहिक दुष्कर्म और अमानवीय कृत्य ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। पिछले 2 महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी मणिपुर में हिंसा रोकने में केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह से विफल रही है।
इस घटना से सरकार द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर उठाए जा रहे हैं। देश-भर में आम जनता द्वारा आरोपियों को सख्त-से-सख्त सजा दिये जाने की मांग की जा रही है। संगठन के सदस्य विक्रम ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने राष्ट्रपति से मांग कि की विशेष कदम उठाकर महिलाओं की लिए सुरक्षित माहौल बनाने दिया जाए। इस अवसर पर प्रवीन, कुलदीप, अमन, अजय, विकास, ज्योति, कोमल, प्रीति, रीतू, मंजू, रोजी मौजूद रहे।