फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   HSPC gives opportunity to complete pending registration

Jind News: एचएसपीसी ने लंबित पंजीकरण पूरा करने का दिया मौका

Sat, 22 Nov 2025 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
HSPC gives opportunity to complete pending registration
जींद। हरियाणा राज्य फार्मेसी परिषद (एचएसपीसी) ने उन आवेदकों को अतिरिक्त अवसर प्रदान किया है जिन्होंने अब तक अपने दस्तावेज परिषद में जमा नहीं करवाए हैं। परिषद ने पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और सुगम बनाने के लिए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

परिषद की रजिस्ट्रार अंकिता ने बताया कि उम्मीदवार परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम दिशा-निर्देशों को पढ़कर अपने दस्तावेज जल्द जमा करें। उन्होंने कहा कि आवेदकों को अपने लंबित दस्तावेज के साथ देरी का कारण बताते हुए एक लिखित प्रस्तुतीकरण भी जमा करना होगा।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार ने यह भी स्पष्ट किया कि आवेदकों को यह शपथ पत्र देना होगा कि वे किसी अन्य राज्य की फार्मेसी परिषद में पंजीकृत नहीं हैं। सत्यापन या प्रक्रिया संबंधी देरी के कारण किसी भी पात्र उम्मीदवार को पंजीकरण से वंचित नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed