फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Horticulture department officials made villagers aware

बागवानी विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को किया जागरूक

Sat, 02 Jul 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Horticulture department officials made villagers aware
शिविर में मौजूद किसान। संवाद - फोटो : Jind
बागवानी विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। उद्यान विभाग द्वारा खरकबुरा व कालवन गांव में जिला उद्यान अधिकारी डॉ. विजय पानु की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि धान के स्थान पर सामान्य दूरी वाले बागों के लिए जिसमें बेर, चीकु, लीची, आंवला, आडू व नाशपाती के लिए प्रति एकड़ लगभग 65 पौधे लगाने पर प्रथम वर्ष 19500 रुपये, द्वितीय वर्ष 6500 रुपये व तृतीय वर्ष 6500 रुपये अनुदान राशि दी जाती है। सघन बाग के लिए जिसमें आम, अमरुद, नींबू, अनार, अलुचा, नाशपाती, अंगुर, पपीता एंव ड्रैगन फ्रुट के लिए प्रति एकड़ प्रथम वर्ष 30 हजार रुपये, द्वितीय वर्ष दस हजार रुपये व तृतीय वर्ष दस हजार रुपये अनुदान राशि देने का प्रावधान है। धान के स्थान पर बाग या सब्जी की खेती करने वाले किसानों को मेरा पानी मेरी विरासत स्कीम के तहत सात हजार रुपये प्रति एकड़ का लाभ भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज बागवानी क्षेत्र में आधुनिक तकनीक बढ़ चुकी है। विभाग द्वारा प्रदेश में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे किसानों के आमदनी बढ़ सके। जिला बागवानी सलाहकार डॉ. असीम जांगड़ा ने कहा कि अगर कोई किसान सब्जियों की खेती बांस स्टेकिंग व प्लास्टिक मलचिंग ड्रिप सिंचाई के साथ करता है तो सामान्य वर्ग के किसान को 50 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति के किसान को 85 प्रतिशत अनुदान राशि देने का प्रावधान है। एक एकड़ में बांस लगाकर बेल वाली सब्जियों की खेती करने पर सामान्य किसान को 50 प्रतिशत तथा अनुसूचति जाति के किसान को 85 प्रतिशत अनुदान राशि देने का प्रावधान है। इस अवसर पर उद्यान विकास अधिकारी डॉ. दीपक ने कहा कि बागवानी स्कीम का लाभ लेने के लिए मेरी फ सल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर किसान का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
इस अवसर पर सुरेंद्र, कपिल, रवि, ईश्वर, विक्की व दलबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed