फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Holika, Combustion, Today, 05:17, 06:22 pm, worship, festival, jind

होलिका दहन आज, शाम 05:17 से 06:22 बजे करें पूजन

Sun, 12 Mar 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Sun, 12 Mar 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Holika, Combustion, Today, 05:17, 06:22 pm, worship, festival, jind
अग्रवाल धर्मशाला में होलिका दहन के लिए गाड़ा गया डंड़ा - फोटो : jind
होली पर्व जिले में उल्लास से मनाया जाएगा। रविवार को होली और सोमवार को फाग के दिन साफ रहने की संभावना है। ऐसे में ठंड के कारण ढीला पड़ा होली का पारा फिर से चढ़ सकता है। वहीं, पंडितों के अनुसार रविवार को शाम 05:17 से 06:22 बजे तक होलिका पूजन का शुभ मुहूर्त है। इसके बाद होलिका दहन किया जाएगा। इसके लिए शहर में कई स्थानों पर होलिका दहन के लिए डंडा गाड़ा गया है। ऐसे में लोगों में होलिका दहन के लिए भी काफी क्रेज है।
विज्ञापन


होली के चलते शनिवार को दिन भर शिक्षण संस्थानों में होली का हुल्लड़ जारी रहा। सहपाठियों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं, लोग सूखी होली की ओर अधिक जा रहे हैं। मौसम में ठंड बढ़ने के कारण भी पानी से होली खेलने से बच रहे हैं। युवाओं के हुड़दंग से बचने के लिए पुलिस बल भी काफी सतर्क रहा। इसके चलते बस स्टैंड पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। शहर थाना पुलिस भी सड़कों पर तैनात रही। 
विज्ञापन


मौसम होगा मेहरबान
बेशक दो-तीन दिन से मौसम के मिजाज ठीक नहीं चल रहे हैं, लेकिन होली और फाग के मौके मर मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में मौसम साफ रहेगा। वहीं, शनिवार को दिन भर मौसम साफ रहा। तेज धूप से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि, आसपास के क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि के कारण सुबह शाम ठंड बढ़ गई है। अधिकतम तापमान में सात से आठ डिग्री तक की गिरावट है, जबकि न्यूनतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले दो दिन दिन में तापमान कुछ बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं की फसल गिरी 
शुक्रवार रात को हुई बारिश व तेज हवा के कारण गेहूं की फसल भी कई जगह गिर गई है। इससे उत्पादन पर असर पड़ सकता है। कृषि विकास अधिकारी डॉ. सतीश कुमार के अनुसार, हालांकि अभी गेहूं की फसल इस स्थिति में नहीं है कि पैदावार पर असर पड़े, यदि आगे तेज हवा और बारिश आती है तो नुकसान हो सकता है। वहीं, तापमान गिरने से गेहूं की फसल में उत्पादन पर सकारात्मक असर पड़ेगा।


होलिका पूजन का विशेष महत्व
होलिका पूजन का विशेष महत्व होता है। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन लोग अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए होलिका की पूजा करते हैं। 
पंडित राममेहर शास्त्री
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed