फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hindu Kanya College won the overall trophy in the regional youth festival.

Jind News: क्षेत्रीय युवा उत्सव में हिंदू कन्या कॉलेज ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

Wed, 26 Nov 2025 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hindu Kanya College won the overall trophy in the regional youth festival.
25जेएनडी10: मैटिस डिग्री कॉलेज अंटा में हुए क्षेत्रीय युवा उत्सव में शानदार प्रदर्शन कर हिंदू क
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। मैटिस डिग्री कॉलेज अंटा में 23-24 नवंबर को आयोजित सफीदों जोन क्षेत्रीय युवा उत्सव में हिंदू कन्या महाविद्यालय ने ओवरऑल ट्रॉफी जीती। टीम ने गायन और नृत्य की दोनों ट्रॉफियां भी अपने नाम की। छात्राओं ने कुल 16 प्रतियोगिताओं में प्रथम और पांच प्रतियोगिताओं में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसमें क्लासिकल वोकल सोलो, लाइट वोकल इंडियन, हरियाणवी ग़ज़ल, फोक सॉन्ग, हरियाणवी ग्रुप सॉन्ग, वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग, वोकल वेस्टर्न सोलो, वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंट सोलो, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट नॉन-परकशन, सोलो डांस हरियाणवी, ग्रुप डांस, कोरियोग्राफी व मिमिक्री समेत कई विधाओं में बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने कहा कि वर्ष 2025-26 के जोनल युवा उत्सव में ओवरऑल ट्रॉफी जीतकर छात्राओं ने सांस्कृतिक उपलब्धियों के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। संगीत विभाग के डॉ. क्यूटी, आरती सैनी, प्रवीण और रमन ने छात्राओं की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स

इन प्रतियोगिताओं में रहे प्रथम
शास्त्रीय गायन एकल, सुगम गायन भारतीय, शास्त्रीय वाद्य संगीत, समूह गीत सामान्य, समूह गीत पश्चिमी, समूह गीत हरियाणवी, हरियाणवी गज़ल, पश्चिमी गायन एकल, पश्चिमी वाद्य एकल, एकल नृत्य हरियाणवी, समूह नृत्य सामान्य, नृत्य निर्देशन, एकांकी नाटक, संस्कृत नाटक, मूकाभिनय, मिमिक्री में पाया प्रथम स्थान।

इन प्रतियोगिताओं में मिला द्वितीय स्थान
इसके अलावा पांच प्रतियोगिताओं पॉप गीत हरियाणवी, लोकगीत सामान्य, लोकगीत, हरियाणवी एकल, शास्त्रीय वाद्य एकल, लोक वाद्य एकल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed