फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Himachal defeated Uttar Pradesh and Delhi defeated Rajasthan

हिमाचल ने उत्तरप्रदेश व दिल्ली ने राजस्थान को हराया

Tue, 28 Jun 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Himachal defeated Uttar Pradesh and Delhi defeated Rajasthan
नंबर लेकर जा रहे खिलाड़ी को रोकने का प्रयास करते विरोधी टीम के खिलाड़ी। संवाद। - फोटो : Jind
हिमाचल ने उत्तर प्रदेश व दिल्ली ने राजस्थान को हराया
विज्ञापन

--गायक रामकेश जीवनपुरिया ने खिलाड़ियों व दर्शकों को झूमने पर किया मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीदों (जींद)। नई अनाज मंडी में चल रही जस्ट कबड्डी प्रतियोगिता में चौथे दिन हरियाणा के मशहूर गायक रामकेश जीवनपुरिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ कलाकार अजय कटारिया व अशोक वर्मा भी उपस्थित रहे। इस मौके पर उनकी टीम ने एकबे तो यार मनै तू बचपन मैं जान दे गाना गाया। इसमें सभी खिलाड़ी व दर्शक झूमते नजर आए।
रविवार रात को हुए मुकाबलों में पहला मैच हिमाचल व उत्तर प्रदेश के बीच हुआ। हिमाचल प्रदेश की टीम ने 44 अंक तथा उत्तरप्रदेश की टीम ने 35 अंक बनाए। इसमें हिमाचल प्रदेश की टीम नौ अंकों से विजयी रही। दूसरा मैच दिल्ली व राजस्थान के बीच हुआ। दिल्ली की टीम 11 अंकों से विजयी रही। दिल्ली ने 49 तथा राजस्थान की टीम ने 38 अंक बनाए। तीसरा मैच मध्य प्रदेश तथा हरियाणा की टीम के बीच हुआ। इस मैच में मध्यप्रदेश की टीम ने 11 अंकों से जीत दर्ज की। मध्यप्रदेश की टीम ने 48 तथा हरियाणा की टीम ने 37 अंक बनाए।
विज्ञापन

जस्ट कबड्डी के सचिव रोशन शर्मा ने बताया कि तीनों मैचों में मैन ऑफ दा मैच उत्तरप्रदेश के विशाल धनखड़, दिल्ली के हर्ष व मध्यप्रदेश के सुधीर रहे। इस मौके पर जस्ट कबड्डी के सीईओ सोहन लाल, एंकर विकास यादव, अमित, कोच सुखदेव, अजय चौहान, प्रदीप तुषीर पूजा, रेखा, निधि, किरण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
27जेएनडी13 : नंबर लेकर जा रहे खिलाड़ी को रोकने का प्रयास करते विरोधी टीम के खिलाड़ी। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed