फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   health facilitties

गायनी वार्ड में इमरजेंसी की तर्ज पर मिलेंगी चिकित्सा सेवाएं

Tue, 22 Sep 2015 12:25 AM IST
नरेंद्र कुंडू/अमर उजाला जींद
नरेंद्र कुंडू/अमर उजाला जींद Updated Tue, 22 Sep 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए आने वाली महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। अब यहां पर महिलाओं को 24 घंटे उपचार की सुविधा मिलेगी। सामान्य अस्पताल में अब इमरजेंसी वार्ड की तर्ज पर चिकित्सा सेवाएं शुरू की जाएंगी। इसके लिए अस्पताल प्रशासन गायनी वार्ड में तीन शिफ्ट शुरू करेगा।

विज्ञापन


अभी तक अस्पताल में एक ही शिफ्ट चल रही है और शिफ्ट खत्म होने के बाद फोन कॉल पर ही महिला चिकित्सक को बुलाया जाता है। गायनी वार्ड में तीन शिफ्ट शुरू करने के लिए अस्पताल प्रशासन दो अतिरिक्त महिला चिकित्सकों की ड्यूटी लगाएगा।
विज्ञापन


हर रोज होती हैं 200 के करीब ओपीडी
सामान्य अस्पताल में स्थित गायनी वार्ड में हर रोजाना सैकड़ों महिलाएं उपचार के लिए आती हैं। उपचार के लिए महिलाओं को लंबी-लंबी लाइनें लगानी पड़ती हैं। गायनी वार्ड में हर रोज 150 से 200 के करीब ओपीडी होती हैं। यहां पर प्रति माह 400 के करीब डिलीवरी होती हैं, लेकिन एक शिफ्ट होने के चलते महिला मरीजों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो अतिरिक्त महिला चिकित्सकों की लगाई जाएगी ड्यूटी
सामान्य अस्पताल के गायनी वार्ड में तीन शिफ्टों में चिकित्सा सेवाएं शुरू करने के लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा दो अन्य महिला चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जाएंगी। अभी तक अस्पताल प्रशासन के पास गायनी वार्ड के लिए चार ही महिला चिकित्सक हैं।

जगह की है सबसे बड़ी कमी
गायनी वार्ड में जगह की सबसे बड़ी कमी है। मरीजों की संख्या को देखते हुए यह वार्ड बहुत छोटा है। इस कारण डिलीवरी के बाद एक-एक बेड पर दो-दो महिलाओं को लेटाना पड़ रहा है। बेड की कमी के चलते महिला मरीज काफी परेशान रहती हैं।

तीन शिफ्टों में उपचार शुरू होने से यहां आने वाली महिलाओं को काफी राहत मिलेगी। रात के समय यहां चिकित्सक नहीं मिलने के कारण महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब महिला मरीजों को रात के समय में उपचार के लिए निजी अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
संतोष, मरीज

सामान्य अस्पताल में तीन शिफ्टों में चिकित्सा सेवाएं शुरू करने से गरीब तबके के मरीजों को काफी फायदा होगा। रात के समय यदि किसी महिला को कोई दिक्कत होती है तो अस्पताल में उसे रात को भी उपचार की सुविधा मिल पाएगी।
नीलम, मरीज

गायनी वार्ड में हर रोज 200 के करीब ओपीडी होती हैं और हर माह 400 के करीब डिलीवरी होती हैं। तीन शिफ्ट शुरू होने के बाद ओपीडी की संख्या बढ़ेगी और मरीजों को काफी लाभ होगा। गायनी वार्ड में जगह की थोड़ी कमी है। नई बिल्डिंग में शिफ्ट होने के बाद जगह की कमी भी दूर हो जाएगी।

डॉ. मंजू सिंगला, इंचार्ज गायनी वार्ड

विभाग द्वारा गायनी वार्ड में इमरजेंसी की तर्ज पर चिकित्सा सेवाएं मुहैया करवाने के आदेश दिए गए हैं। विभाग के आदेशानुसार गायनी वार्ड में तीन शिफ्ट शुरू की जाएंगी। विभाग द्वारा नए चिकित्सकों की भर्ती की गई है। नए चिकित्सकों द्वारा जल्द ही यहां पर ज्वाइनिंग करने के बाद से यह सेवाएं शुरू हो जाएंगी।
डॉ. दीपा जाखड़, सिविल सर्जन, जींद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed