फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Health department organized a camp and checked the health of 117 people.

Jind News: स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर 117 लोगों के स्वास्थ्य का जांचा

Sun, 18 Feb 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 18 Feb 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Health department organized a camp and checked the health of 117 people.
17जेएनडी08: नगूरां गांव में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
अलेवा। स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को नगूरां, जीवनपुर, चांदपुर समेत विभिन्न गांव मेंं निरोगी हरियाणा योजना तथा आयुष्मान भव: योजना के तहत 117 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान लोगों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सात लोगों को बीपी व शुगर ज्यादा होने के चलते पीएचसी नगूरां रेफर किया गया।
विज्ञापन

ढांडा ने कहा कि निरोगी हरियाणा योजना का उद्देश्य गरीब, आर्थिक रूप से कमजोर (जिनकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार से कम) तथा चिरायु योजना के तहत जिनकी वार्षिक आय तीन लाख से कम है को सरकार से मान्यता प्राप्त निजी और सरकारी अस्पताल में पांच लाख तक मुफ्त में इलाज किया जाता है। इस स्कीम के तहत नागरिकों की संंपूर्ण सामान्य जांच ऊंचाई, वजन, बीपी व लैब टेस्ट फ्री किए जाते हैं। वहीं आयुष्मान भव: एवं एनसीडी कार्यक्रम के तहत 30 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों की मधुमेह, कैंसर, श्वसन रोग, हृदय रोग, शुगर की जांच की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गैर संचारी रोगों के फैलने का मुख्य कारण तंबाकू का अधिक सेवन, खराब खानपान, शराब का अत्यधिक सेवन, शारीरिक व्यायाम नहीं करने के अलावा वायु प्रदूषण है। इस अवसर पर एएनएम हरिता, संतोष, रीनू शर्मा, स्वास्थ्य कर्मी संजय कुमार, कुलदीप, कृष्ण रेढू, सीएचओ पूजा भुक्कल, सुनीता दलाल, सुमन, राजेश, रोशनी, मुकेश मौजूद थीं।

17जेएनडी08: नगूरां गांव में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद

17जेएनडी08: नगूरां गांव में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed