{"_id":"6ab41eb4c7f0777f9c065b04","slug":"health-department-alert-on-increasing-cases-of-swine-flu-investigation-continues-in-affected-areas-jind-news-c-199-1-sroh1009-160850-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, प्रभावित क्षेत्रों में जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, प्रभावित क्षेत्रों में जांच जारी
विज्ञापन
23जेएनडी33: नागरिक अस्पताल में स्वाइन फ्लू के लिए बनाया गया स्पेशल वार्ड। संवाद
जींद। जिले में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और बचाव गतिविधियां तेज कर दी हैं। जिले में अब तक 13 लोगों की रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आ चुकी है जबकि डाहोला गांव निवासी 33 वर्षीय एक व्यक्ति की पीजीआईएमएस रोहतक में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जागरूकता और स्क्रीनिंग टीमों को फील्ड में उतार दिया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें उन क्षेत्रों में विशेष स्क्रीनिंग अभियान चला रही हैं जहां स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए हैं। पॉजिटिव मरीजों के परिजनों के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों की भी स्वास्थ्य जांच की जा रही है। संभावित लक्षण वाले लोगों की पहचान कर उनके सैंपल लिए जा रहे हैं। विभाग ने सैंपल लेने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है।
नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में स्पेशल वार्ड तैयार
मरीजों के इलाज के लिए नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में स्पेशल वार्ड तैयार किया गया है जहां चिकित्सकों और सहयोगी स्टाफ की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। मरीजों की संख्या बढ़ने की स्थिति में बेड की संख्या बढ़ाने की व्यवस्था भी रखी गई है। गांव और शहर स्तर पर जागरूकता टीमें लोगों को संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतने और खांसते-छींकते समय मुंह ढकने की सलाह दे रही हैं।
विज्ञापन
क्या हैं स्वाइन फ्लू के लक्षण?
स्वाइन फ्लू एच-1 एन-1 वायरस से होने वाला संक्रामक रोग है। इसके लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम और कोरोना से मिलते-जुलते हो सकते हैं। इनमें नाक बहना या बंद होना, गले में खराश, खांसी, बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द, थकान और ठंड लगना शामिल हैं। कुछ मरीजों में पेट दर्द, उल्टी या दस्त की समस्या भी देखी जा सकती है।
वर्ष 2009 में स्वाइन फ्लू के 50 मरीज मिले थे
जिले में वर्ष 2009 में स्वाइन फ्लू के 50 मरीज मिले थे जिनमें से दो की मौत हुई थी। वर्ष 2015 में 70 लोग पॉजिटिव मिले और चार लोगों की जान चली गई थी। वर्ष 2024 में भी दो लोगों की मौत हुई थी जबकि वर्ष 2025 में कोई मामला सामने नहीं आया था। इस वर्ष अब तक 13 लोग पॉजिटिव मिले हैं और एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। विभाग के अनुसार मृतक गंभीर बीमारी से भी पीड़ित था।
वर्जन
स्वाइन फ्लू को देखते हुए नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में स्पेशल वार्ड तैयार है। चिकित्सकों और सहयोगी स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। संभावित लक्षण वाले मरीजों के सैंपल लेकर जांच करवाई जा रही है। जिले में अब तक 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और एक व्यक्ति की मौत हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीमें स्क्रीनिंग और जागरूकता का काम कर रही हैं।”- डॉ. बिजेंद्र ढांडा, डिप्टी सिविल सर्जन, जींद