फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana: Referred injured jawan Anuj from Leh Ladakh to Panchkula

Haryana: लेह लद्दाख से पंचकूला किया अनुज को रेफर, परिजन भी पहुंचे अस्पताल

Mon, 21 Aug 2023 05:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 21 Aug 2023 05:11 PM IST
सार

अब उपचार पंचकूला के कमांड अस्पताल में होगा। लेह लद्दाख में गाड़ी खाई में गिरने से जवान घायल हुआ था।

विज्ञापन
Haryana: Referred injured jawan Anuj from Leh Ladakh to Panchkula
अनुज का फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लेह लद्दाख में खाई में गिरी सेना की गाड़ी में हरियाणा के जींद जिले के ढिगाना गांव का साढ़े 21 वर्षीय अनुज भी गंभीर रुप से घायल हुआ था। जिसका प्राथमिक उपचार लेह लद्दाख के एक अस्पताल में चल रहा था। सोमवार सुबह साढ़े सात बजे घायल अनुज को लेह लद्दाख से पंचकूला के कमांड अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन


अनुज की जांघ व रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें इस दुर्घटना में आई हैं। अब अनुज का उपचार कमांड अस्पताल में होगा। सोमवार सुबह ही अनूज का चाचा राजबीर, भाई व बहन पंचकूला पहुंच गए और उनसे मुलाकात की।   
विज्ञापन


गांव के सरपंच विनोद ने बताया कि अनुज के पिता बिजेंद्र सिंह भी आर्मी में थे। जिनका लगभग दस साल पहले डयूटी के दौरान निधन हो गया था।  उसके बाद अनुज का सपना भी देश सेवा करने का बना और वह लगभग तीन वर्ष पहले ही सेना में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुज 2021 में आर्मी रिजर्व रेजीमेंट में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। अनूज की हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है। बीते माह अनुज की दादी का निधन हो गया था। 26 जुलाई को अनुज छुट्टी काट कर डयूटी पर पहुंचा था। ग्रामीणों ने अनुज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed