फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana: Insects ate the dead body kept in Safidon hospital, family members created ruckus

Haryana: 'सिस्टम की मौत' से सफीदों अस्पताल में रखा शव खा गए कीड़े, परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 29 Apr 2024 12:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 29 Apr 2024 12:06 AM IST
सार

शनिवार को पुलिस ने शव अस्पताल में रखवाया था, फ्रीज खराब होने से शव सड़ गया। परिजनों ने इसपर हंगामा किया और अस्पताल प्रशासन पर शव की बेकद्री का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Haryana: Insects ate the dead body kept in Safidon hospital, family members created ruckus
नागरिक अस्पताल के शवगृह से परिजन बाहर लाते हुए शव। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के जींद में नागरिक अस्पताल सफीदों में दो दिन पहले लाया गया शव फ्रीज खराब होने के कारण सड़ गया। पोस्टमार्टम के लिए जब शव निकाला गया तो उसमें कीड़े रेंग रहे थे। नाराज परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। कहा, वे इस मामले की शिकायत राज्य व केंद्र सरकार से करेंगे, ताकि भविष्य में अन्य शवों के साथ ऐसी बेकद्री न हो।

विज्ञापन


रत्ताखेड़ा गांव का जसमेर कुछ महीनों से अपने परिवार के साथ निकटवर्ती गांव खेड़ा खेमावती में रह रहा था। मानसिक तनाव के कारण उसने शनिवार को फंदा लगा लिया था। पुलिस ने जसमेर का शव पोस्टमार्टम के लिए सफीदों के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था। शनिवार को किसी कारण से पोस्टमार्टम नहीं हो सका था।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन ने रविवार सुबह पाेस्टमार्टम की बात कही थी। इधर, रविवार को जब शव फ्रीज से बाहर निकाला गया तो उसमें से भयंकर दुर्गंध उठ रही थी। शव का हिस्सा कई जगह से गल गया था, कीड़े रेंग रहे थे। शव की बेकद्री देख परिजन भड़क उठे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन बोले- अस्पताल प्रशासन कहता तो हम डीप फ्रीजर लगवा देते
परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से जसमेर के शव की बेकद्री हुई है। अस्पताल प्रशासन ने उन्हें नहीं बताया कि फ्रीज खराब है। अगर बता देता तो वह कोई डीप फ्रीजर या बर्फ का इंतजाम कर देते।

पुलिस-परिजनों को बता दिया था बर्फ लगा लें: एसएमओ
नागरिक अस्पपताल के एसएमओ जेपी चहल ने सफाई दी है कि चार में से तीन फ्रीज शनिवार को ही खराब हो गए थे। केवल एक ही फ्रीज काम कर रहा था। कल तीन शव आ गए थे, जिसकी वजह से ऐसा हादसा हुआ है। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने पुलिस और परिजनों को बर्फ लगाने के लिए बोला था, लेकिन उन्होंने नहीं लगाया।


शवगृह पहुंचने के बाद पुलिस की जिम्मेदारी नहीं बनती: थाना प्रभारी
सदर थाना प्रभारी आत्माराम ने इस पूरे मामले में कहा है कि शनिवार को शव नागरिक अस्पताल के सुपुर्द कर दिया गया था। एक बार जब शव अस्पताल प्रशासन के सुपुर्द कर दिया जाता है तो उसे सुरक्षित रखना अस्पताल प्रबंधन की जिम्मेदारी होती है। पुलिस की कोई लापरवाही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed