{"_id":"65de06c0367634d9d10e0250","slug":"haryana-bjp-mandal-presidents-agreed-to-make-brijendra-singh-the-candidate-from-hisar-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हिसार से बृजेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाने पर भाजपा मंडल अध्यक्षों ने जताई सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: हिसार से बृजेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाने पर भाजपा मंडल अध्यक्षों ने जताई सहमति
Tue, 27 Feb 2024 09:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 27 Feb 2024 09:28 PM IST
सार
राज्यसभा सदस्य और हिसार लोकसभा प्रभारी सुभाष बराला ने भाजपा मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की है। सुभाष बराला ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा अपने उम्मीदवारों को विजय दिलाने के लिए काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
संबोधित करते हिसार से भाजपा के सांसद बृजेंद्र सिंह।
- फोटो : संवाद (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा सदस्य और हिसार लोकसभा प्रभारी सुभाष बराला ने मंगलवार को जींद के उचाना में भाजपा मंडल अध्यक्षों के साथ विश्राम गृह में बैठक की। इसमें हिसार लोकसभा उम्मीदवार को लेकर चर्चा की गई। सभी मंडल अध्यक्षों ने सर्वसम्मति से हिसार लोकसभा सीट के लिए सांसद बृजेंद्र सिंह को दोबारा से उम्मीदवार बनाने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
सुभाष बराला ने कहा कि लोकसभा चुनाव की गतिविधि शुरू हो चुकी है। ऐसे में भाजपा अपने उम्मीदवारों को विजय दिलाने के लिए काम शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह हताशा में है। आप का हरियाणा में कोई जनाधार नहीं है।
विज्ञापन
जजपा-भाजपा गठबंधन पर बोलते हुए बराला ने कहा कि पिछला जो चुनाव हुआ था, हमने 10 सीटों पर लड़ा था और सभी जीते थे। गठबंधन होता है तब सारी बातों का ख्याल भी रखा जाता है। गठबंधन की बात हाईकमान की है।
विज्ञापन
किसान आंदोलन के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसान अपनी बात रखने के लिए दिल्ली जाना चाहते हैं, जबकि दिल्ली सरकार खुद उनसे बात करने के लिए उनके पास आ रही है। मुझे नहीं लगता फिर दिल्ली जाने का कोई औचित्य है। वह किसान आंदोलन के खिलाफ नहीं हैं। अगर किसान को कोई दिक्कत हो तो वह अपनी बात सरकार तक पहुंचाएं।
नफे सिंह राठी की हत्या पर कहा की यह उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे राजनीति के लिए भी क्षति है। चुनावी चर्चा में जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र, उचाना मंडल अध्यक्ष राकेश, अलेवा मंडल अध्यक्ष ऋषिराज, छात्तर मंडल अध्यक्ष बलबीर के अलावा सुरेंद्र गर्ग, बलकार डहौला, संदीप, अनूप खेड़ी, विनोद, विक्रम, डॉ. जिले सिंह, बारूराम, जयभगवान करसिंधू मौजूद रहे।