{"_id":"68ae13714774ed29f00bb2da","slug":"harshil-of-nacharkheda-won-gold-and-silver-medal-in-archery-jind-news-c-199-1-sroh1009-139906-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नचारखेड़ा के हर्षिल ने तीरंदाजी में जीता गोल्ड व सिल्वर मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नचारखेड़ा के हर्षिल ने तीरंदाजी में जीता गोल्ड व सिल्वर मेडल
विज्ञापन
26जेएनडी17: तीरंदाजी में गोल्ड व सिल्वर पदक विजेता हर्षिल को आशीर्वाद देती महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
उचाना। तीरंदाजी में स्वर्ण व सिल्वर पदक जीतकर पहुंचे नचार खेड़ा गांव के हर्षिल का ग्रामीणों ने मंगलवार को स्वागत किया। शहर से खुली जीप में डीजे के साथ आतिशबाजी करते हुए बाइकों के काफिले के साथ गांव तक लेकर गए।
हर्षिल ने बताया कि उसको तीरंदाजी में 30 मीटर में गोल्ड व 20 मीटर में सिल्वर मेडल मिला है। हैदराबाद में केवीएस 54वीं नेशनल स्पोर्ट्स आर्चरी अंडर-17 का आयोजन हुआ। 18 से 23 अगस्त तक प्रतियोगिता हुई।
पिता सुनील कुमार ने बताया कि बेटा दो मेडल एक साथ जीतकर आया है तो उनके लिए बहुत ही गर्व की बात है। पहले भी नेशनल में एक मेडल हर्षिल जीत चुका है। अब उनके बेटे व पूरे परिवार का सपना है कि वह ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन कर गांव व देश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
सरपंच धर्मवीर ने बताया कि पूरे गांव को खुशी है कि हर्षिल ने नचार खेड़ा का नाम रोशन किया है। युवा खेलों में अपना योगदान देते हुए गांव का नाम पूरे देश में रोशन करें। हर्षिल ने मेहनत की और आज वह गोल्ड , सिल्वर मेडल जीतकर लाया है।